Neeraj Chopra at Zurich Diamond League: भारत के स्टार एथलीट गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में नजर आए। गुरुवार को ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वह इस प्रतियोगिता में 85.71 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
नए वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 80.79 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की। कोई भी अन्य एथलीट पहले राउंड में उनसे आगे नहीं निकल पाया। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जैकब वाडलेज्च ने इस राउंड में फाउल किया। जबकि पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 78.78 मीटर का ही थ्रो कर पाए।
दूसरे राउंड में खा गए मात
हालांकि नीरज के लिए दूसरा राउंड सही नहीं रहा। उन्होंने इस राउंड में फाउल किया। जबकि विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जैकब वाडलेज्च ने 83.46 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बना ली। इस राउंड में जर्मनी के जूलियन वेबर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। उन्होंने 84.75 मीटर थ्रो के साथ वाडलेज्च को पीछे छोड़ दिया। तीसरे राउंड में एक बार फिर नीरज मात खा गए। उन्होंने एक और फाउल कर दिया। हालांकि वाडलेज्च ने 83.46 मीटर के अपने पिछले प्रयास में सुधार नहीं किया। वह केवल 80.04 मीटर का ही थ्रो कर पाए।
Neeraj chopra zurich diamond league
चौथे राउंड में कड़ी टक्कर
चौथे राउंड में कड़ी टक्कर देखने को मिली। जूलियन वेबर ने 85.04 मीटर का थ्रो किया। ये इस रात का पहला थ्रो रहा, जो 85 से ऊपर था। वह इस थ्रो के बाद दूसरे स्थान पर आ गए। इसके बाद वाडलेज्च ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 85.86 मीटर का भाला फेंककर चौंका दिया। इसी के साथ वह शीर्ष पर पहुंच गए। इसके बाद भारतीय स्टार नीरज ने शानदार वापसी की और 85.22 मीटर का थ्रो कर हाहाकार मचा दिया। इस थ्रो के साथ वे सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
फाइनल राउंड में फेंका 85.71 मीटर का थ्रो
पांचवें राउंड में वाडलेज्च ने फाउल किया। वहीं वेबर तीसरे स्थान पर रहे क्योंकि उनका 82.01 मीटर का थ्रो उन्हें नीरज से आगे नहीं ले जा पाया। नीरज ने इस राउंड में फाउल किया। इसके बाद वाडलेज्च, नीरज और वेबर फाइनल राउंड में पहुंचे। फाइनल राउंड में नीरज ने पहले शॉट करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.71 मीटर के साथ पूरा किया। हालांकि यह वाडलेज्च से आगे निकलने के लिए पर्याप्त नहीं था।
16 और 17 सितंबर को यूजीन में होगा फाइनल
बता दें कि डायमंड लीग 2022 के स्टॉकहोम स्टेज में नीरज ने एक नया पर्सनल बेस्ट बनाया था। इस दौरान उन्होंने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वह 89.94 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी है। नीरज चोपड़ा की नजर अब डायमंड लीग में जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी, जो 16 और 17 सितंबर को यूजीन में होगा। बता दें कि कॉन्टीनेंटल टूर और डायमंड लीग में मेडल नहीं दिए जाते।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines