National Games 2023: गोवा में 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन शुरू हो चुका है। 9 नवंबर तक इन खेलों का आयोजन होगा। गोवा के पांच शहर मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा और वास्को में इन खेलों का आयोजन हो रहा है। गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों का भव्य उद्घाटन किया और संबोधन भी दिया। वहीं मेजबान राज्य गोवा ने भी इन खेलों में गोल्ड मेडल के साथ शुरुआत की है। साथ ही भारत की ओलंपियन महिला तलवारबाज भवानी देवी ने भी गोल्ड मेडल जीता। इसमें कुल 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पीएम मोदी मडगांव में इन खेलों के उद्घाटन के दौरान मौजूद रहे। इस समारोह में भाग लेने वाली 28 टीमों एथलीटों ने परेड की। यह पूरा समारोह राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित हुआ जिसमें करीब 600 कलाकार शामिल हुए। मडगांव के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह आयोजन हुआ। इस दौरान पीएम ने अपना संबोधन दिया और कहा कि,’खेल के क्षेत्र में भारत की सफलता देश की पूरी सफलता से अलग नहीं है। भारत खेल में हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।”
गोवा को मिला गोल्ड मेडल
मेन्स लेजर रन इवेंट का पोंडा के मॉडर्न पेटैथलॉन में आयोजन हुआ। इसमें बाबू गाओनकर ने गोल्ड मेडल जीता और मेजबानों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने टीम इवेंट में सीता गोसावी और के साथ मिक्स्ड रिले में सिल्वर मेडल जीत लिया। वहीं भारत की स्टार महिला फेंसर (तलवारबाज) भवानी देवी ने केरल की एस. सोउमिया को 15-5 से हराकर अपना गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा 59 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में पॉपी हजारिका ने असम को गोल्ड मेडल दिलाया। जबकि 67 किलोग्राम वर्ग में मिजोरम की लालहुंथारा ने गोल्ड मेडल जीता। जिम्नास्टिक में हरियाणा के योगेश्वर सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि ओडिशा की तरफ से प्रणति नायक ने महिलाओं के ऑल राउंड इंडिविजुअल में गोल्ड मेडल जीत लिया।
यह भी पढ़ें:- क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई इंग्लैंड? श्रीलंका की जीत से रोचक हुई अंतिम-4 की जंग
नेशनल गेम्स के आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारी
नेशनल गेम्स का 37वां संस्करण 26 अक्टूबर यानी आज से 9 नवंबर के बीच गोवा में खेला जाएगा। यह पांच शहरों में आयोजित होंगे जिसमें मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा और वास्को का नाम शामिल हैं। नेशनल गेम्स के 37वें संस्करण के मुकाबले कई स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें कैंपल इंडोर स्टेडियम नेटबॉल, कबड्डी और टेबल टेनिस की मेजबानी करेगा, जबकि एथलेटिक्स स्पर्धाएं और रग्बी बम्बोलिम एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन खेलों को आप डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रमिंग प्रसार भारती यूट्यूब चैनल पर ई-स्ट्रीम के जरिए की जाएगी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines