हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन से Sports के मुरीद हैं नरेंद्र मोदी? मन की बात में किया था खुलासा, जानें PM का पसंदीदा खेल

विज्ञापन
PM Modi Favourite Sports

PM Modi Favourite Sports: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को खूब पसंद करते हैं। जब भी कोई एथलीट मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करता है तो पीएम मोदी खुद उन्हें फोन लगाकर बधाई देते हैं। ओलंपिक्स के दौरान फोन कर हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना हो या फिर ट्वीट कर उन्हें प्रोत्साहित करना…पीएम ने हमेशा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है। पीएम मोदी रविवार को अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में जानते हैं कि उनका पसंदीदा खेल कौनसा है?

मिट्टी से जुड़े खेल पसंद  

पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब खुद मन की बात में दिया था। अगस्त में प्रधानमंत्री से मन की बात के दौरान एक छात्र और एथलीट ने पूछा था कि आपको कौन सा खेल सबसे ज्यादा पसंद है? इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत खेल की दुनिया में अच्छी प्रगति करे इसलिए मैं इन चीजों को काफी प्रमोट कर रहा हूं, लेकिन हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और खो-खो हमारी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। हमें इन खेलों में कभी पीछे नहीं रहना चाहिए।

पीएम ने इस दौरान तीरंदाजी और निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया था। उन्होंने कहा- मैं देख सकता हूं कि हमारे खिलाड़ी तीरंदाजी और निशानेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे युवाओं और परिवारों में भी खेल के प्रति दृष्टिकोण बदल गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा- पहले जब कोई बच्चा खेलने जाता था तो उसके परिवारवाले उसे रोकते थे। अब बहुत कुछ बदल गया है और आप लोग जो सफलता हासिल कर रहे हैं, वह हर परिवार को प्रेरित करती है। हमारे बच्चे हर खेल में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आज स्कूल-कॉलेजों में भी इनकी चर्चा होती है।

खेलो इंडिया के बजट में बढ़ोतरी 

बता दें कि भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय को इस साल 3389.32 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। पिछले साल के मुकाबले खेलो इंडिया के बजट में मोदी सरकार ने इजाफा किया है। ये पिछले साल से करीब 723.97 करोड़ रुपये ज्यादा है। खास बात यह है कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए 15 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola