NAM vs PNG: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर प्लेऑफ मुकाबले में नामीबिया और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के कमाल की पारी खेली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने पापुआ न्यू गिनी के सामने 382 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 125 रनों की पारी खेली।
अपनी पारी के दौरान इरास्मस ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान ने मुश्किल समय में टीम को संभाला और एक लाजवाब पारी खेली। नामीबिया के लिए निकोलस डेविन ने भी 90 रनों की अहम पारी खेली।
और पढ़िए – IPL 2023: 7600 किलोमीटर दूर नेट्स में बल्लेबाजी करता रह गया पावर हिटर, आईपीएल के पहले मैच से हुआ बाहर
नामीबिया में खेला जा रहा है वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर प्लेऑफ
नामीबिया में आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर प्लेऑफ की शुरुआत हुई है। पहले मैच में यूएसए ने मेजबानों को 80 रनों से बुरी तरह हराया। यूएसए ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 231/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। क्वालीफ़ायर राउंड में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें मेजबान नामीबिया और यूएसए के अलावा यूएई, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा और जर्सी की टीम शामिल है। इसमें से टॉप 2 टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफ़ायर के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसका आयोजन जून-जुलाई में ज़िम्बाब्वे में होगा।
और पढ़िए – ‘बेल्टों से खाई मार, शरीर पर पड़ गए निशान…’, टीम इंडिया के क्रिकेटर ने याद किए दिल दहला देने वाले दिन
टी20 वर्ल्ड कप के पहले क्वालिफायर में श्रीलंका को हराया था
इसके पहले साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले क्वालिफायर मुकाबले में नामीबिया ने एशिया कप 2022 की चैंपियन श्रीलंका को 55 रनों से शिकस्त दी थी। नामीबिया की जीत के बाद दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ट्वीट कर कहा- नामीबिया ने आज क्रिकेट की दुनिया को बता दिया है- नाम याद रखना। सचिन के इस ट्वीट को दुनियाभर के प्रशंसकों की सराहना मिली। ऐसे में जब नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसका रिप्लाई कर कहा- नाम याद रखना।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines