नई दिल्ली: पाकिस्तान में क्रिकेट फिर से बहाल हो रहा है। 1 दिसंबर से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक घरेलू टेस्ट श्रृंखला के साथ क्रिकेट की वापसी हुई है। टी20 वर्ल्ड के बाद दोनों टीम अब रेड बॉल क्रिकेट में आमने-सामने होगीं। 17 साल में इंग्लैंड का पाकिस्तान का यह पहला टेस्ट दौरा होगा। विश्व कप से पहले टीम ने सात मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए नसीम शाह
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने रावलपिंडी में पहले टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जहां उन्होंने श्रृंखला से पहले कई विषयों पर बात की। इस दौरान एक रिपोर्टर ने नसीम से इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की लंबे करियर के बारे में भी पूछा। नसीम अंग्रेजी दिग्गज की प्रशंसा कर रहे थे।
और पढ़िए – IND vs NZ: शॉट पिच गेंद पर फंस गए ऋषभ पंत…Glenn Phillips ने पकड़ा खतरनाक कैच…देखें
नसीम ने कहा “यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि मैं एक तेज गेंदबाज हूँ, मुझे पता है कि यह कितना कठिन है। वह एक लेजेंड हैं, हम उनसे बहुत कुछ सीखते हैं। जब हम मिलते हैं हम इस बारे में चर्चा करते हैं। वह अभी भी 40 साल की उम्र में खेल रहे हैं और अब भी फिट है इसलिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी मेहनत कर रहे हैं।”
‘भाई मेरी अंग्रेजी अब समाप्त हो गई है’
रिपोर्टर आगे नसीम से ‘गति बनाम कौशल’ बहस पर उनकी राय के बारे में पूछता है। इस बात पर जोर देते हुए कि एंडरसन के पास पहले जैसी गति नहीं है फिर भी उनके पास कौशल है। इसके बाद नसीम शाह के पसीने छूट गए। वो अंग्रेजी में पूछे गए सवाल को समझ नहीं पाए और कहा “भाई मेरे पास सिर्फ 30 प्रतिशत अंग्रेजी है। मेरी अंग्रेजी अब समाप्त हो गई है, ठीक है?” जिससे पूरे कमरे में हंसी आ गई।
और पढ़िए – बारिश के चलते रद्द हुआ तीसरा वनडे मैच, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती श्रृंखला
नसीम ने हालांकि बाद में जवाब देते हुए कहा कि मैंने आपसे पहले भी कहा था कि वह एक महान गेंदबाज हैं। उन्हें सब कुछ पता है। वह विकेट लेना जानते हैं क्योंकि उन्होंने दुनिया में हर जगह क्रिकेट खेला है। इसलिए वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines