Misbah-ul-Haq to kl rahul: अक्सर कुछ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के भारतीय टीम या उनके कुछ खिलाड़ियों के प्रति जुबानी जहर उगलते हुए देखा गया है। अक्सर पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने किसी न किसी बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। विश्व कप 2023 के फाइनल में केएल राहुल द्वारा खेली गई 66 रनों की धीमी पारी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह उल हक ने भारतीय खिलाड़ी पर निशाना साधा है। इस धीमी पारी को लेकर सोशल मीडिया पर केएल राहुल को भी काफी ट्रोल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023 में टीम इंडिया की हार पर बांग्लादेश क्यों खुश? सोशल मीडिया पर जश्न का वीडियो वायरल
मिस्बाह का केएल राहुल पर निशाना
एक पाकिस्तानी चैनल ए स्पोर्ट्स पर बोलते हुए मिस्बाह ने कहा कि “राहुल ने पारी में अन्य बल्लेबाजों पर भरोसा नहीं किया। “केएल स्पिन को बहुत अच्छा खेलता है और हमने इसे पूरे टूर्नामेंट में देखा है। वह विकेट के सामने अच्छा खेलता है, और अपने पैरों का बहुत अच्छा उपयोग करता है। लेकिन फाइनल में उसका दृष्टिकोण ऐसा था कि वह इंतजार कर रहा था। वह शायद अन्य बल्लेबाजों पर भरोसा नहीं कर रहा था। वह टीम को 250 तक पहुंचाने के बारे में सोच रहे थे और यह मुश्किल हो गया।”
बता दें, फाइनल मुकाबले में केएल राहुल ने 107 गेंदों पर सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली थी। जो काफी धीमी पारी थी शायद फैंस को राहुल से इतनी धीमी पारी की उम्मीद नहीं थी। सबको लग रहा था पिच पर थोड़ा सेटल होकर राहुल बाद में बड़े-बड़े शॉट लगाएंगे। लेकिन इस पारी में राहुल के बल्ले से महज एक ही चौका निकला था।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में महज 240 रन बनाए थे। राहुल के अलावा विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली। बाद में ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। बता दें, इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 6वीं बार वनडे विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines