नई दिल्ली: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने पीएसजी को छोड़कर अमेरिकी फुटबटॉल क्लब इंटर मियामी ज्वाइन कर लिया है। मेसी का इंटर मियामी में स्थानांतरण शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विश्व कप विजेता काफी धूमधाम के बीच मियामी पहुंचे और सोमवार को एक शानदार समारोह में उनका स्वागत किया गया।
मियामी द्वारा मेसी को साइन करना क्लब के लिए एक बड़ी घटना है। इससे क्लब को फायदा मिल रहा है। इंटर मियामी की सोशल मीडिया फॉलोइंग काफी बढ़ रही है। साथ ही उनकी व्यापारिक बिक्री में भी नाटकीय रूप से वृद्धि हुई।
यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेसी के पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से हटने के बाद इंटर मियामी के फॉलोअर्स 1 मिलियन से बढ़कर 4.5 मिलियन हो गए। दिलचस्प बात यह है कि मेस्सी के पीएसजी छोड़ने से फ्रेंच क्लब ने कथित तौर पर लगभग दस लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स खो दिए हैं। Goal.com के अनुसार, PSG को एक सप्ताहांत में कम से कम 8,00,000 का नुकसान हुआ।
टिकट बिक्री के बारे में क्या?
क्लब ने टिकटों की बिक्री में भी वृद्धि देखी है और वे अब एमएलएस में सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक बनने की राह पर हैं। ऑनलाइन मार्केटप्लेस टिकपिक के डेटा से पता चला कि मेस्सी के एमएलएस में जाने की खबर के बाद से इंटर मियामी के टिकट की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। उदाहरण के लिए, मेस्सी की घोषणा से पहले टिकट की सबसे कम कीमत $29 थी। लेकिन जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि मेस्सी अमेरिका जा रहे हैं, सबसे सस्ता उपलब्ध टिकट कथित तौर पर $544 का है।
स्टेडियम में दर्शकों का लगेगा मेला
मेसी के आने से अब धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से लोग वैश्विक आइकन को देखने के लिए आ रहे हैं। ऐप्पल टीवी के साथ समझौते से यह भी पता चलता है कि इससे एमएलएस को अपनी दर्शकों की संख्या बढ़ाने और अपने ब्रांड को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी। एमएलएस में मेस्सी की उपस्थिति ने लीग को खिलाड़ियों, प्रायोजकों और निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक बना दिया है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines