Mary Kom Statement on Retirement: संन्यास के ऐलान के बाद मैरी कॉम का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने अपने पूर्व के बयानों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा-‘मैंने अभी संन्यास की घोषणा नहीं की है, मेरे बयानों को गलत तरीके से समझा गया है’। उन्होंने आगे कहा कि जब भी मुझे अपने संन्यास की घोषणा करनी होगी मैं पर्सनल तौर पर मीडिया के सामने आकर इसका ऐलान करूंगी।
खेलों में उपलब्धि हासिल करने की भूख है
मीडिया में अपने संन्यास को लेकर चल रही खबरों पर मैरी कॉम ने आगे कहा कि 24 जनवरी 2024 को मैं डिब्रूगढ़ के एक स्कूल में कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थी। उनका कहना था कि इस दौरान मैं बच्चों को प्रेरित करते हुए उनसे बात कर रही थी और मैंने कहा, ‘मुझमें अभी भी खेलों में उपलब्धि हासिल करने की भूख है लेकिन ओलंपिक में उम्र सीमा मुझे भाग लेने की अनुमति नहीं देती है, हालांकि मैं अपने खेल को जारी रख सकती हूं। मैं अभी भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहीं हूं और जब भी संन्यास की लूंगी सभी को इसकी जानकारी दूंगी।
अब मैरी कॉम के पास यह है ऑप्शन
जानकारों की मानें तो मैरी (Mary Kom) अब एमेच्योर बॉक्सिंग नहीं लड़ सकती है। अब वह केवल प्रोफेशनल बॉक्सिंग ही कर पाएंगी। दरअसल, इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ (IBA) के रूल्स में पुरुष हो या महिला बॉक्सर दोनों केवल 40 की उम्र तक ही एमेच्योर बॉक्सिंग कर सकते हैं। 40 के बाद बॉक्सरों के पास प्रोफेशनल बॉक्सिंग का ऑप्शन होता है। मैरी कॉम से पहले भी इंडिया के बॉक्स विजेंद्र सिंह प्रोफेशनल बॉक्सर बन चुके हैं। मैरी कॉम अपने परिवार और देशवासियों के प्यार को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।
जानें मैरी कॉम का सफर
- मैरी कॉम का जन्म 24 नवंबर 1982 में मणिपुर के चुराचांदपुर में हुआ था।
- 2014 में उन पर बॉलीवुड मूवी बन चुकी है। जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उनकी भूमिका निभाई थी।
- मैरी कॉम छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं।
- 2012 ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
- साल 2014 में एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines