Mahela Jayawardene: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच श्रीलंका (Sri Lanka Cricket team) के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने बड़ा दावा किया है। जयवर्धने ने कहा कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।
अगर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) तब तक फिट हो जाते हैं तो उनके साथ नसीम शाह (Naseem Shah) का सामना करना बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने की तरह हो सकता है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG 1st T20: मोहम्मद रिजवान ने तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड, बाबर आजम की बराबरी की
ओपनिंग बल्लेबाजों के लिए होगी मुश्किल- महेला जयवर्धने
45 साल के महेला जयवर्धने ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में इन गेंदबाजों को फायदा जरूर मिलेगा। अगर शाहीन और नसीम एक जोड़ी के रूप में दोनों छोर से गेंदबाजी करते हैं तो विशेषकर कुछ ओपनिंग बल्लेबाजों के लिए यह बुरे सपने की तरह होगा।’
नई गेंद के साथ विकेट लेते हैं नसीम शाह
जयवर्धने ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह के बारे में कहा कि ‘मैं कुछ समय से नसीम को देख रहा हूं। निश्चित ही लाल गेंद क्रिकेट में गति के कारण पाकिस्तान उसका ज्यादा उपयोग कर रहा है। सफेद गेंद प्रारूप में नसीम शाह को ज्यादा समर्थन नहीं मिला है, लेकिन जब मौका मिला तो उसने नई गेंद के साथ नियंत्रण दिखाया है, विकेट लिए। यह प्रमुख बात है।’
अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022: 7 अक्टूबर को फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी
इंग्लैंड से टी 20 सीरीज खेल रही पाकिस्तान टीम
आपको बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेल रही है। ये मैच पाकिस्तान में खेले जा रहे हैं। बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम को पहले टी20 में 6 विकेट से हार मिली है। अब गुरुवार को कराची में दूसरा टी20 इंटरनेशनल खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines