नई दिल्ली: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का फाइनल मुकाबला बुधवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की ओर से पांचवें नंबर पर उतरे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने तूफानी पारी खेलकर क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर दिया। टेलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और 4 चौके और 8 छक्के ठोक डाले। रॉस ने 41 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 82 रन ठोक डाले। एक ओवर में तो उन्होंने एक के बाद एक छक्कों की हैट्रिक लगा दी।
अभी पढ़ें – IND VS SA ODI: ‘फ्रॉम टीम इंडिया…’, पहले वनडे में डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी?
टेलर ने एक ओवर में ठोके 30 रन
रॉस टेलर ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए एक ओवर में 30 रन ठोक डाले। टेलर ने नौवें ओवर में यूसुफ पठान की जमकर कुटाई की। उन्होंने इस ओवर में 4 छक्के और एक चौका ठोक कुल 30 रन कूट डाले।
वहीं मिशेल जॉनसन ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के ठोक 62 रन कूट डाले। निचले क्रम में एश्ले नर्स ने भी धमाका किया। उन्होंने 19 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का ठोक नाबाद 42 रन ठोके।
इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर महज 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन टीम की धमकोदार बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 212 रन का टार्गेट दे दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ये मैच 104 रन के बड़े अंतर से हार गई। इसी के साथ इंडिया कैपिटल्स ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: ‘ये है मेरा लक्ष्य…’, वनडे सीरीज से पहले कप्तान शिखर धवन ने बताया फ्यूचर प्लान
राहुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी
भीलवाड़ा किंग्स की ओर से राहुल शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। वहीं मॉन्टी पनेसर ने 3 ओवर में महज 13 रन दिए और 2 विकेट निकाले। वहीं इंडिया कैपटिल्स की ओर से पवन सुयाल ने 4 ओवर में 2, प्रवीण तांबे ने 4 ओवर में 2 और पंकज सिंह ने 3 ओवर में 2 विकेट चटकाए। इंडिया कैपिटल्स की ओर से केवल शेन वॉटसन 27 और जेसल कारिया 22 रन बना सके। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इरफान पठान 2 और यूसुफ पठान 6 रन बनाकर आउट हुए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines