नई दिल्ली: फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। मेसी को सऊदी अरब की अनधिकृत यात्रा पर जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने वीडियो जारी करते हुए माफी मांग ली थी। सस्पेंड किए जाने के छह दिन बाद सोमवार को लियोनेल मेसी PSG लौटे। क्लब ने 35 साल के स्टार फुटबॉलर की एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर कहा- लियो मेसी सोमवार सुबह प्रशिक्षण पर लौट आए।
शनिवार को पीएसजी के घरेलू मैच में भाग लेने की संभावना
उनकी वापसी से अगले शनिवार को पीएसजी के घरेलू मैच में भाग लेने की संभावना बन गई है। PSG अपने Ligue 1 खिताब का बचाव करने के लिए दमखम दिखा रही है। उनके पास छह अंकों की बढ़त के साथ चार मैच शेष हैं। कतर के स्वामित्व वाले क्लब ने पिछले सोमवार को ट्रेनिंग पर नहीं पहुंचने पर उन्हें निलंबित कर दिया था।
हाल ही मांगी है माफी
मेसी ने सऊदी की यात्रा पर माफी मांग ली थी। मेसी ने कहा- मैंने सोचा शायद खेल के बाद एक दिन की छुट्टी होगी। मैंने सोचा कि हम हमेशा की तरह खेल के बाद एक दिन की छुट्टी लेंगे। मैं इस यात्रा को रद्द नहीं कर सकता था। इसे पहले भी मैं रद्द कर चुका था। मेसी ने आगे कहा- मैं अपने साथियों से माफी मांगता हूं।
सब कुछ ठीक नहीं
दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि स्टार फुटबॉलर और उनके क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन पर बिना इजाजत सऊदी अरब की ट्रिप करने का आरोप लगा। मेसी का इस सीजन पीएसजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस सस्पेंशन ने उन कयासों को हवा दी है कि वह पीएसजी छोड़ सकते हैं। मेसी के साथ उनकी पत्नी एंटोनेला और बच्चे भी सऊदी अरब की ट्रिप पर गए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines