नई दिल्ली: फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।रिपोर्ट के अनुसार, मेसी ने क्लब के साथ दो साल की यात्रा समाप्त करने का फैसला लिया है। वह सऊदी अरब के एक क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सऊदी में उनके लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी खेलते हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें अल हिलाल क्लब से बड़ा ऑफर मिला है।
हाल ही लौटे थे मेसी
ये खबर उस वक्त सामने आई है जब एक दिन पहले ही मेसी पीएसजी के प्रशिक्षण में लौट आए थे। इससे पहले PSG ने उन्हें सऊदी अरब की यात्रा करने के बाद सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में मेसी ने माफी मांग ली थी। मेसी ने फ्रेंच चैंपियन के लिए 71 मैचों में 31 गोल किए। क्लब के इस महीने के अंत में लगातार दूसरी बार लीग 1 खिताब हासिल करने की उम्मीद है। हालांकि वह पीएसजी को पहली बार चैंपियंस लीग जीतने के अपने मिशन में विफल रहे।
और पढ़िए – Lionel Messi ने जीता लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, अर्जेंटीना टीम को भी मिला सम्मान
मेसी के साथ डील पूरी
एएफपी ने एक सूत्र के हवाले से कहा- मेसी के साथ डील पूरी हो गई है। वह अगले सत्र में सऊदी अरब में खेलेंगे। यह कॉन्ट्रेक्ट बहुत बड़ा है। हम अभी कुछ चीजों को अंतिम रूप दे रहे हैं। वहीं मेसी के वर्तमान क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन ने केवल इतना ही कहा कि वह PSG के लिए 30 जून तक कॉन्ट्रेक्ट में रहेंगे। दरअसल, मेसी कुछ समय से क्लब छोड़ने का मन बना रहे थे। एक अलग पीएसजी सूत्र ने कहा- यदि क्लब कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू करना चाहता, तो यह पहले किया गया होता। 35 वर्षीय विश्व कप विजेता को कतर के स्वामित्व वाले पीएसजी ने सऊदी की अनाधिकृत यात्रा के लिए पिछले सप्ताह निलंबित कर दिया था। वह यहां के टूरिज्म एम्बेसेडर हैं। मेसी फैमिली के साथ यात्रा पर गए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines