हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Legends League: आपके बल्ले से बड़े-बड़े छक्के देखने मिलेंगे? गांगुली ने बता दी हकीकत...

विज्ञापन
Sourav Ganguly says hitting sixes

Sourav Ganguly: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के दूसरा सीजन का 20 सितंबर से हो रहा है। इस लीग के आगाज से पहले 16 सितंबर को एक विशेष मैच खेला जाना है, जिसमें इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष से जुड़े समारोहों को समर्पित है।

आज के मैच में इंडिया महाराजा का नेतृत्व पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली करेंगे। वहीं वर्ल्ड जॉइंट्स की कमान इंग्लैंड के 2019 के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन संभालेंगे।

विज्ञापन

मैच से पहले इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या भीड़ उनके बड़े-बड़े सिक्सर्स को देख पाएगी या नहीं? इस पर गांगुली ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह बहुत लंबे समय से क्रिकेट से बाहर हैं और यह भी सुनिश्चित नहीं है कि वह एक भी गेंद को बैट के साथ मिलान कर पाएंगे।

और पढ़िए – – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

बड़े-बड़े छक्के देखने मिलेंगे?

सौरव गांगुली कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि क्या होगा, काश मैं पहले की तरह कवर ड्राइव खेल पाता। काश मैं बैट और गेंद को अच्छी तरह से कर पाता। मैं सिर्फ एक गेम खेलूंगा और खेल का आनंद लूंगा। यह खेल अच्छे अवसर के लिए होने जा रहा है और मैं इसमें भाग लेने के लिए काफी खुश हूं।’

शाम 7 बजे से होगा मुकाबला

इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। ये शाम 7 बजे से शुरू होगा। आप इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

Click Here –

News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola