नई दिल्ली: किसी गेंदबाज के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि वह क्रिकेट के मैदान पर अपनी शतकीय पारी से दुनिया को मुरीद बना ले। जी हां, ये कारनामा लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 में वेस्ट इंडीज के पूर्व स्पिनर एश्ले नर्स ने किया है। शनिवार को कोलकाता में इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स के दिग्गज बल्लेबाज जब फेल हो गए तो छठे नंबर पर उतरे एश्ले नर्स ने गुजरात जायंट्स के गेंदबाजों की भर-भर के ऐसे कुटाई की कि दुनिया दंग रह गई।
एश्ले ने बवंडर मचाते हुए 43 गेंदों में 8 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के ठोक 239 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 103 रन ठोक डाले। उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 179 रन ठोक डाले। हालांकि इंडिया कैपिटल्स के कप्तान जैक कैलिस डक पर आउट हो गए। दिनेश रामदीन ने 31 रन बनाए। उनके अलावा पूरा टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा।
https://twitter.com/im_laksh_18/status/1571162873157779457
जमकर फोड़ा
एश्ले ने एक से एक शानदार शॉट लगाकर गुजरात जायंट्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उनके सामने एक से एक गेंदबाज पानी मांगने लगा। अशोक डिंडा ने 2 ओवर में 26 रन लुटाए तो वहीं मिशेल मेक्लेगन ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 45 रन लुटा दिए। थिसारा परेरा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
एश्ले वेस्ट इंडीज के राइट आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 54 वनडे मैचों में 49 विकेट चटकाए हैं। जबकि 13 टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 8 विकेट निकाले हैं। फर्स्ट क्लास के 52 मैचों में उनके नाम 162 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2011 में टी 20 डेब्यू किया था, जबकि लास्ट मैच मार्च 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines