Kylian Mbappe PSG: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे रविवार को पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की पहली टीम में फिर से शामिल किया गया। दरअसल, स्टार फुटबॉलर एम्बाप्पे इन दिनों पीएसजी क्लब के साथ अनबन को लेकर चर्चा में हैं। इस क्लब के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट अगले साल खत्म होने वाला है।
दूसरे मुकाबले में मिल सकता है मौका
एम्बाप्पे को पीएसजी ने नए कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करने के लिए कहा था, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब पीएसजी ने उन्हें एक बार फिर मुख्य टीम में शामिल कर लिया है। उन्हें लीग-1 के दूसरे मुकाबले में टॉलूसे के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है।
एम्बाप्पे को लॉरेंट के खिलाफ पहले मैच में शामिल नहीं किया गया था। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पीएसजी ने एक बयान में कहा, “पेरिस सेंट-जर्मेन और किलियन एम्बाप्पे के बीच बहुत रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा के बाद खिलाड़ी को आज सुबह पहली टीम में बहाल कर दिया गया।”
पिछले दिनों मिला था बड़ा ऑफर
एम्बाप्पे पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में हैं। एम्बाप्पे फ्री एजेंट के रूप में 2024 में क्लब छोड़ने की सोच रहे थे। उसी बीच फ्रांसीसी क्लब PSG को सऊदी अरब के क्लब Al Hihal से 300 मिलियन यूरो की ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बिड ऑफर कर दी। हालांकि एम्बाप्पे ने इसके लिए मना कर दिया था। इस ऑफर को एम्बाप्पे की मंजूरी से ही आगे बढ़ाया जा सकता था। अब पीएसजी और एम्बाप्पे के बीच सबकुछ ठीक होने से उनके फैंस खुश हो गए हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines