नई दिल्ली: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल फैंस की नजरें गड़ी हैं। वह पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में हैं। फ्रांसीसी खिलाड़ी का अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के साथ कॉन्ट्रेक्ट को लेकर विवाद चल रहा है। एम्बाप्पे फ्री एजेंट के रूप में 2024 में क्लब छोड़ने की सोच रहे हैं। ऐसे में पीएसजी या तो उनके कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने या उन्हें मौजूदा ट्रांसफर विंडो में सबसे अधिक बोली लगाने वाले को बेच सकता है। कहा जा रहा है कि फ्रांसीसी क्लब PSG को सऊदी अरब के क्लब Al Hihal से 300 मिलियन यूरो की ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बिड मिली है।
एमबाप्पे की सहमति से किया जा सकता है ट्रांसफर
एक सूत्र ने सोमवार को एएफपी को बताया कि पेरिस सेंट-जर्मेन ने 300 मिलियन यूरो (2719 करोड़ रुपये) की बोली लगाने के बाद सऊदी क्लब अल हिलाल (Al Hilal) को किलियन एमबाप्पे से बात करने की मंजूरी दी है। सूत्र ने कहा- रियाद स्थित क्लब ने पत्र के जरिए औपचारिक पेशकश की है, लेकिन ऐसा ट्रांसफर केवल एमबाप्पे की सहमति से किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने कभी भी सऊदी लीग में जाने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। एम्बाप्पे की एक हां हुई तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा।
पीएसजी ने दी बातचीत करने की अनुमति
सूत्र ने कहा- “पीएसजी ने अल हिलाल को 300 मिलियन यूरो के ट्रांसफर के बारे में एम्बाप्पे के साथ बातचीत करने की अनुमति दे दी है।” पीएसजी के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट एक साल बचा है। वह नए कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करने से इनकार कर रहे हैं। फ्रांसीसी चैंपियन का मानना है कि उन्होंने अगले साल रियल मैड्रिड में जाने के लिए पहले ही सौदा कर लिया है।
फैब्रीजियो रोमानो ने की पुष्टि
फुटबॉल ट्रांसफर एक्सपर्ट फैब्रीजियो रोमानो ने भी पुष्टि की है कि लीग 1 के दिग्गजों को अल-हिलाल से इस स्तर की बोली मिली है। कुछ दिन पहले पीएसजी ने जापान और दक्षिण कोरिया के प्री-सीजन दौरे के लिए किलियन एम्बाप्पे को अपनी टीम से बाहर करने का फैसला किया, जिससे फ्रेंच चैंपियन में फॉरवर्ड के भविष्य पर और सस्पेंस पैदा हो गया।
अटकलों का बाजार गर्म
पीएसजी ने फ्रांस के कप्तान को बाहर करने का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन 24 साल के एमबाप्पे ने कहा है कि वह नए कॉन्ट्रेक्ट पर साइन नहीं करना चाहते। दौरे से उनके बाहर होने से नई अटकलें शुरू हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि वह अगले सीजन से पहले रियल मैड्रिड में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। रियल मैड्रिड लंबे समय से इस खिलाड़ी को साइन करना चाह रही है। कई लोगों का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही किसी प्रकार का समझौता हो चुका है। एमबाप्पे का मौजूदा पीएसजी कॉन्ट्रेक्ट अगली गर्मियों में समाप्त हो रहा है, लेकिन इसे एक साल तक बढ़ाने का विकल्प है।
फुटबॉल की दुनिया के 5 सबसे महंगे ट्रांसफर
1. नेमार, बार्सिलोना – पीएसजी 2017 (2011 करोड़ रुपये)
2 किलियन एम्बाप्पे, मोनाको – पीएसजी 2017 €(1631 करोड़ रुपये)
3 जोआओ फेलिक्स, बेनफिका – एटलेटिको मैड्रिड 2019 €(1141 करोड़ रुपये)
4 एंजो फर्नांडीज, बेनफिका – चेल्सी 2023 €(1096 करोड़ रुपये)
5 एंटोनी ग्रीज़मैन एटलेटिको मैड्रिड – बार्सिलोना 2019 €(1096 करोड़ रुपये)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines