नई दिल्ली: विराट कोहली अपने रंग में आ गए है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने दिखा दिया कि अभी भी उनके जैसा कोई बल्लेबाज नहीं है। ICC ने अक्टूबर महीने के लिए विराट कोहली को आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ (ICC Men’s Player of the Month award) के खिताब से नवाजा है। यह पहली बार हो जब उन्हें ये अवार्ड मिला है।
वर्ल्ड कप में किंग कोहली का कमाल
विराट कोहली का टक्कर सिकंदर रजा और डेविड मिलर के साथ था। ये दोनों प्लेयर भी आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ की रेस में थे। लेकिन आखिर में किंग कोहली ने दोनों खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब अपने नाम कर लिया। विराट का बल्ला टी29 वर्ल्ड कप में जमकर गरज रहा है। पांच मैच में विराट ने तीन फिफ्टी ठोकते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की वीनिंग नॉक को वो अपनी टी20 में अब तक की सबसे बेहतरीन पारी मानते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: ‘ये तो बड़ी खुशखबरी है…’ सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का ये स्टार बैटर
पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जुझ रहे विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से जबरदस्त वापसी की है और हाल के समय में हर एक मैच में रन बनाते नजर आ रहे हैं। अक्टूबर में कोहली ने 205 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाए जिसके कारण ही आईसीसी ने उन्हें इस माह के लिए नॉमिनेट किया था
आईसीसी के कई अवॉर्ड जीत चुके हैं विराट
बता दें कि विराट कोहली इसके पहले आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines