नई दिल्ली: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले कुछ साल बुरे सपने की तरह बीते हैं। टीम प्वांट टेबल में सबसे नीचे रहती है। आईपीएल 2023 में हैदराबाद की टीम आखिरी स्थान पर रही थी। टीम में स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद SRH लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में फ्लॉप रही है। फिर भी टीम के मालकिन काव्या मारन पूरे जोश के साथ अपनी टीम को मैदान में चीयर करने आती हैं।
मैच के दौरान उनके चेहरे पर कई तरह के भाव देखने को मिलते हैं। आईपीएल में उनके फोटज वायरल होते हैं। जिसमें स्टेडियम में वह निराश होकर बैठीं दिखती हैं। वह अपने टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से अक्सर मैदान में काफी ज्यादा मायूस नजर आती हैं। सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत को काव्या की उदासी पसंद नहीं आई।
टीम में अच्छे खिलाड़ी शामिल करें
रजनीकांत ने काव्या के पिता से कहा कि उन्हें टीम में अच्छे प्लेयर्स को चुनना चाहिए। अपनी आने वाली फिल्म जेलर के ऑडियो लॉन्च के मौके पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक और फिल्म के प्रोड्यर कलानिधि मारन से टीम में अच्छे प्लेयर्स चुनने की रिक्वेस्ट की।
‘टीवी पर काव्या को इस तरह देखकर मुझे बुरा लगता है’
रजनीकांत ने कहा, कलानिधि मारन को सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अच्छे खिलाड़ियों को रखना चाहिए। आईपीएल के दौरान टीवी पर काव्या को इस तरह देखकर मुझे बुरा लगता है। आईपीएल 2023 में काव्या मारन की टीम 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीत पाई थी।
बदलाव से भी नहीं बदली किस्मत
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2023 में 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीत पाई थी। टीम में बड़े नाम होने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ने कई बदलाव भी किए। स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, राशिद खान, जॉनी बेयरस्टो को एक-एक करकर रिलीज कर दिया था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines