Jonty Rhodes shares photos of riding a motorcycle: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के ग्रेटेस्ट फील्डर जोंटी रोड्स इन दिनों इंडिया टूर पर आए हैं। यहां पर पूर्व क्रिकेटर आईसीसी विश्व कप के साथ-साथ नई-नई जगहों का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। जोंटी रोड्स ने अपने एक्स अकाउंट पर गोवा में बुलेट बाइक से घूमने वाली पिक्चर्स शेयर की। साथ ही उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। फैंस ने उनके तस्वीरों पर कमेंट्स कर मजेदार रिएक्शन दिए।
2.5 घंटे तक दौड़ाई बाइक
रोड्स ने रॉयल एनफील्ड बाइक किराए लेकर उसे गोवा की सड़कों पर दौड़ाया, इसी बीच उन्होंने अपनी पिक्चर्स लेने के बाद एक्स पर फैंस के साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि @garagecafegoa बुलेट रेंटल कंपनी से बुलेट को उठाया और गोवा के साउथ तक 2.5 घंटे तक बाइक दौड़ाई।
जोंटी भाई आपको राहुल द्रविड़ हाय कर रहे
वहीं, दूसरे फोटो में रोड्स एक फ्यूल स्टेशन पर अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए कतार में इंतजार करते नजर आ रहे हैं। रोड्स ने कहा, “केवल इसी समय यातायात लेन अनुशासन पर कायम रहता है। इसके लिए 360 डिग्री दृष्टि की आवश्यकता होती है। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि अगर आप भारतीय ट्रैफिक में गाड़ी चला सकते हैं, तो आप कहीं भी गाड़ी चला सकते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि जोंटी भाई आपको राहुल द्रविड़ हाय कर रहे हैं।
जोंटी 52 टेस्ट और 245 वनडे खेल चुके
दूसरे ने कहा जोंटी भारत में यातायात को प्रबंधित करने के लिए अपना डाइविंग तरीका ढूंढें, न कि ड्राइविंग तरीका। मुझे यकीन है कि तुम्हें इसकी आदत पड़ने में कुछ समय लगेगा जोंटी। बता दें कि रोड्स ने 1992 से 2003 तक के करियर में प्रोटियाज के लिए 52 टेस्ट और 245 वनडे खेले। उन्होंने वनडे में 5,935 और टेस्ट में 2,532 रन बनाए, दोनों प्रारूपों में उनका 35 का औसत है। उनकी एक बेटी का नाम इंडिया है, जबकि उनके दूसरे बच्चे का जन्म 2017 में भारत में हुआ था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines