नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेलेंगी। भारत की सुपरस्टार झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) लॉर्ड्स में 24 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेलने उतरेगीं। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक झूलन का ये आखिरी मैच हो सकता है। महिला वर्ल्ड कप के बाद झूलन को टीम से बाहर कर दिया गया था। झूलन महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 352 विकेट दर्ज हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेनी वाली महिला तेज गेंदबाज
झूलन गोस्वामी ने 201 वनडे मैच में 252 विकेट लिए हैं। झूलन ने महिला वनडे विश्व कप में भी सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। झूलने ने विश्व कप के 34 मैच में 43 विकेट लिए हैं। 39 साल की झूलन ने 2002 में भारत के लिए डेब्यू मुकाबला खेला था। खबरों के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने झूलन से कहा है कि उन्हें ऐसी खिलाड़ियों की तलाश है, जो हर फॉर्मेट में खेल सकें और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए झूलन ने संन्यास लेने का फैसला किया है।
आखिरी बार झूलन गोस्वामी ने इसी साल मार्च में इंटरनेशनल मैच खेला था। न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में झूलन ने भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। अब बीसीसीआई इस महान गेंदबाज को ऐतिहासिक विदाई देना चाहता है।
आईपीएल में दिख सकती हैं झूलन
झूलन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल खेल सकती हैं। बता दें कि महिला आईपीएल की शुरुआत मार्च 2023 में होनी है और झूलन इस टूर्नामेंट में दिख सकती हैं। हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि वे किस टीम से खेलेंगी।
ऐसा रहा करियर
झूलन गोस्वामी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 19 साल की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। झूलन ने 12 टेस्ट, 68 टी20 और 201 वनडे मैच खेले हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा 252 विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की एकदिवसीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, सब्भिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (डब्ल्यूके), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, डी हेमलता, सिमरन बहादुर, झूलन गोस्वामी, जेमिमा रोड्रिग्स
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines