ISSF World Championships: भारतीय निशानेबाजों ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। निशानेबाज ईशा सिंह और शिवा नरवाल ने शुक्रवार को अजरबैजान के बाकू में खेले गए फाइनल में तुर्की को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीतकर गौरवान्वित किया।
तुर्की की जोड़ी को दी शिकस्त
भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल मैच में तुर्की की इलैदा तारहान और यूसुफ डिकेक की जोड़ी को 16-10 से हराया। इसी के साथ देश के पदकों की संख्या दो हो गई। भारत फिलहाल एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि चीन 5 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज के साथ शीर्ष पर है।
क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन
भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। ईशा ने 290 और नरवाल ने 293 अंकों के साथ 583 का कुल स्कोर किया। इससे उन्हें क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिली। जबकि तुर्की 581 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। हालांकि, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में भारत के राइफल निशानेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। वे क्वालीफिकेशन चरण को पार करने में असफल रहे। महिला स्कीट टीम भी पदक वर्ग में जगह बनाने में असफल रही और चौथे स्थान पर रही।
मेहुली और ऐश्वर्य ने हासिल किया नौवां स्थान
मेहुली घोष ने 316.0 और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 314.2 स्कोर कर राइफल मिश्रित टीम में कुल 630.2 का स्कोर बनाया। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में नौवां स्थान हासिल किया। जबकि रमिता (313.7) और दिव्यांश सिंह पंवार (314.6) की भारतीय जोड़ी ने 628.3 का स्कोर बनाया।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines