Irfan Pathan Tweet: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम को एक बड़ा झटका देने वाले है, रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक गुजरात टाइटंस को छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने वाले है। यानी आईपीएल 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया था और उनकी कप्तानी ने अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीता था। जबकि दूसरी बार टीम फाइनल तक पहुंची थी। आईपीएल 2022 में दो नई टीमें बनी थी जिनसे एक गुजरात टाइटंस और दूसरी लखनऊ सुपर जायंट्स थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी! मुंबई इंडियंस को लेकर सामने आया नया अपडेट
इरफान पठान का आया रिएक्शन
हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में जाने की खबरों के बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का ट्वीट सामने आया है। एक्स पर ट्वीट करते हुए इरफान पठान ने लिखा कि “इस्तेमाल करो और फेंको शुरू से ही असली विशेषता रही है…”
हालांकि अपने इस ट्वीट में इरफान ने कहीं भी हार्दिक का जिक्र नहीं किया है लेकिन अब यूजर्स इरफान के इस ट्वीट को हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे है। कई यूजर्स का मानना है कि इरफान पठान ने अपने इस ट्वीट से हार्दिक पांड्या पर तंज कसा है।
इरफान के ट्वीट पर यूजर्स कर रहे हार्दिक को ट्रोल
बता दें, इरफान पठान का ये ट्वीट सामने आने के बाद अब काफी सारे यूजर्स उनके इस ट्वीट पर कमेंट करके हार्दिक पांड्या को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, बिल्कुल सही..हार्दिक ने पहले गुजरात टीम का इस्तेमाल किया और अब वो मुंबई में वापिस जा रहे हैं।
सभी 10 फ्रेंचाइजीज के पास रिलीज और रिटेंशन का विंडो 26 नवंबर तक का ही है। इसलिए हर दिन हर घंटे नई-नई अटकलें लगने लगी हैं। हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी को लेकर अभी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है। हार्दिक ने साल 2021 में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines