IPL 2023: आईपीएल में बुधवार के मैच में लखनऊ सुपरजांयट्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। केएल राहुल की टीम ने राजस्थान को उसके होम ग्राउंड में 10 रन से हराया। लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल अपनी पारी के दौरान 103 मीटर का छक्का जड़ा, जिसे देखकर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
केएल राहुल का शानदार शॉट
केएल राहुल ने पारी के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद को स्लॉग स्वीप मारा। युजवेंद्र चहल की गेंद राहुल को ऑफ स्टंप लेंथ मिली और उन्होंने उसे मिडविकेट के ऊपर से मैदान के बाहर मारा। राहुल के इस शॉट को देखकर जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूद उनकी एक्ट्रेस पत्नी अथिया शेट्टी खुशी से झूम उठीं। केएल ने 39 रन की पारी खेली। जिसनें 4 चौके और एक छक्का शामिल है।
और पढ़िए – IPL 2023, RR vs LSG: छोटा टार्गेट, 87 पर पहला विकेट, फिर भी घर में हार गई राजस्थान रॉयल्स
केएल राहुल को मिले दो जीवनदान
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को पावरप्ले के दौरान 2 जीवनदान मिले। जायसवाल-होल्डर ने उनके कैच ड्रॉप किए। चौथे ओवर में संदीप बॉलिंग कर रहे थे। पहली बॉल पर बोल्ट ने फुल लेंथ बॉल फेंकी। इसे राहुल ने उठाते हुए एक्स्ट्रा कवर की ओर खेला। वहां यशस्वी जायसवाल मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सके।
और पढ़िए – IPL 2023: लगातार 5 हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, इन 2 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1 से 11 ओवर तक बिना किसी नुकसान के 81 रन बना लिए थे. राजस्थान ने इसके बाद 12 से 17 ओवर तक 32 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए. अंत में रन और गेंद का फासला काफी बढ़ गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines