GT vs KKR, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला यादगार रहा, जिसमें केकेआर ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रिंकू सिंह ने आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के ठोक भौकाल काटा और गुजरात टाइटंस (GT) के जबड़े से जीत छीन ली। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दर्शकों को कई यादगार लम्हे देखने और फील करने को मिले। केकेआर के लिए रिंकू सिंह जीत के हीरो रहे।
रिंकू सिंह की यादगार पारी
दरअसल, पहले खेलते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। 205 रनों के टारगेट का पीछा करने वाली कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जमाकर टीम को जिता दिया। सामने गेंदबाद यश दयाल थे। रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें छह छक्का और एक चौका शामिल है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मैं यहां टेस्ट खेलना चाहता हूं…’, वानखेड़े में तूफान मचाकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 204 रन बनाए हैं। गुजरात ने चार विकेट खोकर 204 रन बनाए। विजय शंकर ने आखिर ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 24 गेंद पर 63 रन की तूफानी पारी खेली। शंकर ने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए। उनसे पहले साई सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रन की पारी खेली।
राशिद खान की हैट्रिक बेकार
205 रन का टारगेट चेज करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआत के 6 ओवर में 48 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए हैं। रहमनउल्ला गुरबाज 15 और एन जगदीशन 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राशिद खान के फिर से कारामात कर दिया। आईपील के 16वें लीग मैच में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक ले ली। उन्होंने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दूल ठाकुर को आउट किया। राशिद लीग में हैट्रिक आखिर में बेकार गई।
कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मैच में पंजाब के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, दूसरे मैच में इस टीम ने आरसीबी को 81 रन से हराया। गुजरात टाइटंस की टीम टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी है। पहले मैच में इस टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से मात दी थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई और राजस्थान की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, यहां करें चेक
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राय, नारायण जगदीसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines