IPL 2023: विराट कोहली ने रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का अपना लगातार दूसरा शतक बनाया। आरसीबी की टीम भले ही हार गई, लेकिन विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारी से सबका दिल जीता। अपनी तेजतर्रार पारी के बाद कोहली ने कहा कि कई लोगों का मानना है कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है, जोकि गलत है।
लोग सोचते हैं मेरा टी20 करियर का पतन हो गया
विराट कोहली ने कहा-बहुत सारे लोग सोचते हैं कि मेरे टी20 क्रिकेट का पतन हो रहा है, मुझे ऐसा नहीं लगता। मैं गैप्स में हिट करने के लिए देखता हूं और फिर अंत में बढ़े शॉट् के लिए देखता हूं। आपको स्थितियों को पढ़ना होगा। मैं इस समय अपने खेल के साथ वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं।
विराट पर भारी पड़ा गिल का शतक
आईपीएल 2023 का आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की। मैच गंवाने के साथ आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। विराट कोहली हार के बाद निराश दिखे। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बोर्ड पर लगाए। टीम की ओर विराट कोहली ने 61 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 101* रनों की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि कोहली की नाबाद शतकीय पारी पर शुभमन गिल का शतक भारी पड़ गया। गिल ने दिखाया कि क्यों उन्हें फियूचर का स्टार कहा जा रहा है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines