IPL 2023: आईपीएल 2023 में चार प्लेऑफ खेलने वाली टीम मिल गई है। रविवार रात खेले गए मैच में गुजरात ने बेंगलुरु को हरा दिया। इस हार के साथ ही एक बार फिर से विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉ़फी जीतने का सपना टूट गया। अगर आरसीबी जीत जाती तो प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जाती। डिफेंडिंग चैंपियन की इस जीत की हीरे रहे ओपनर शुभमन गिल। उन्होंने इस सीजन का अपना दूसरा शतक ठोका। गिल 20वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का जमाते हुए 52 बॉल में शतक पूरा किया।
मैं अच्छी फॉर्म में हूं
मैच के बाद बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि मैं अच्छी फॉर्म में हूं। यह शुरुआत करने और फिर इसे बड़ी फॉर्म में बदलने की बात है। आईपीएल के पहले हाफ में मैं उन बड़े मैचों को मिस कर रहा था। मुझे बहुत सारे 40 और 50 मिल रहे थे। लेकिन बड़ी इनिंग्स नहीं आ रही थी। आपको टी20 क्रिकेट में शॉट खेलते रहने की जरूरत है।
चेन्नई में चेन्नई के खिलाफ खेलना रोमांचक होगा
गिल ने कहा- नई गेंद थोड़ी फंस रही थी, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करना आसान हो गया। गेंद गीली हो रही थी, उनके स्पिनरों के लिए गेंदबाजी करना मुश्किल हो रहा था। जब शंकर आया तो वह बहुत जोर से हिट करने की कोशिश कर रहा था, मैंने उससे कहा कि वह अपनी शेप बनाए रखे और इसे सही समय पर करने की कोशिश करें। वह गेंद को काफी दूर तक हिट कर सकता है। उन्होंने कहा कि चेन्नई में चेन्नई के खिलाफ खेलना रोमांचक होने वाला है। हमारे पास विशेष रूप से उस विकेट के लिए एक शानदार गेंदबाजी आक्रमण है और उम्मीद है कि हम दूसरे के लिए फाइनल में जगह बना लेंगे।
और पढ़िए – नवीन-उल-हक ने जो किया उससे फिर बढ़ेगा बवाल, विराट कोहली की टीम का उड़ाया मजाक!
बेकार गई विराट की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 197 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 61 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। 198 रन का टारगेट गुजरात ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines