IPL 2023: आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 2 विकेट से हरा दिया। लखनऊ में खेले गए मैच में LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में PBKS ने आखिरी ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। मैच भले ही लखनऊ हार गई हो, लेकिन कप्तान केएल राहुल की तारीफ हो रही है।
कमाल राहुल का लाजवाब कैच
केएल राहुल का बल्ला कल चला। उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनके कैच के चर्चे हैं। फैंस तो इसे कैच को ऑफ द टूर्नामेंट बता रहे हैं। राहुल ने यह कमाल का कैच 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर पकड़ी। मार्क वुड की गेंद पर जितेश ने कवर्स के बीच से चौका मारना चाहा। मगर केएल राहुल ने बाएं तरफ बेहतरीन डाइव लगाते हुए उनका कैच पकड़ लिया।
और पढ़िए – IPL 2023, LSG vs PBKS: ‘हमनें कम रन बनाए’ कप्तान केएल राहुल ने बताई पंजाब के खिलाफ हार की वजह
सिकंदर रजा ने पंजाब को दिलाई जीत
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 160 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शुरुआत से आखिर तक लंबी पारी खेली। दूसरे एंड पर विकेट गिरते रहे, लेकिन राहुल एक एंड पर टिके रहे। उन्होंने 40 गेंद में इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। पंजाब के कप्तान सैम करन ने पहली पारी में 3 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लेकर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
और पढ़िए – PAK vs NZ: हारिस रऊफ की रफ्तार ने उगली आग, लगातार दो बार 4 विकेट चटकाकर बनाया ये रिकॉर्ड
स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए। लेकिन अंत में 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे सिकंदर रजा ने पंजाब की पारी संभाली। उन्होंने आखिरी तक बैटिंग कर अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines