IPL 2023: सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम इस आईपीएल में खराब दौर से गुजर रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हो रही है। टीम के पूर्व मुख्य कोच टॉम मूडी ने सवाल खड़े किए हैं। मूडी मानते हैं कि बल्लेबाज़ी क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों की भरमार हैदराबाद लिए चिंता का सबब है।
ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो टाइम आउट पर मूडी ने बात करते हुए कहा, “मुझे सबसे अधिक यह बात खटक रही है कि नीलामी के बाद भी उनकी टीम दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों से भरी हुई थी। उन्होंने निकोलस पूरन को रिलीज़ कर दिया जिन्होंने विनिंग रन बनाए और उनके बदले वह 30 फ़ीसदी अधिक महंगे खिलाड़ी (हैरी ब्रूक) को लेकर आए जोकि ख़ुद एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ये खिलाड़ी तोड़ सकता है कोहली के 973 रनों का रिकॉर्ड, रवि शास्त्री ने बताया नाम
टॉम मूडी ने कहा-अभिषेक शर्मा को एकादश से बाहर रखा जोकि एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लखनऊ जैसी धीमी पिच पर हैदराबाद को अपनी वन डाइमेंशनल बल्लेबाज़ी लाइन अप का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। लखनऊ के विरुद्ध हैदराबाद की टीम में वॉशिंगटन सुंदर के तौर पर सिर्फ एक बाएं हाथ का बल्लेबाज खेल रहा था। उन्होंने अभिषेक शर्मा की जगह पर अनमोलप्रीत सिंह के साथ जाना अधिक पसंद किया। पिछले सीज़न में हैदराबाद के पास पूरन, अभिषेक और वॉशिंगटन जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज़ थे।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नहीं है’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई MI की सबसे बड़ी कमजोरी
लखनऊ के गेंदबाजी के समाने हैदराबाद के बल्लेबाज़ संघर्ष करते नज़र आए। बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या, लेग स्पिनर अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई, तीनों ने ही दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को अपनी बाहर जाती गेंदों पर परेशान किया। लखनऊ के लिए इन्हीं तीनों गेंदबाज़ों ने अपने कोटे के ओवर पूरे किए और संयुक्त रूप से इन्होंने 12 ओवर डाले जिसमें कुल 64 रन देकर 6 विकेट झटके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines