IPL 2023: मुंबई के आकाश मधवाल ने आईपीएल ने सनसनी मचा दी है। एलिमिनेटर मुकाबले में आकाश ने पांच विकेट लेकर मुंबई को खिताब के एक कदम और नजदीक पहुंचा दिया। मुंबई के आकाश मधवाल ने महज 5 रन देकर 5 झटके लिए। ये IPL प्लेऑफ का बेस्ट बॉलिंग फिगर है।
पहला आईपीएल सीजन खेल रहे हैं आकाश
आकाश का यह पहला आईपीएल सीजन है। मुंबई इंडियंस को अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के कारण झटका लगा था। जोफ्रा आर्चर कमी भी पूरे आईपीएल में ऑफ रहे। ऐसे में आकाश मढ़वाल के रूप में एक ऐसे गेंदबाज को मौका मिला, जिसने 24-25 साल की उम्र तक टेनिस बॉल से ही क्रिकेट खेला था। लेकिन जब मौका मिला तो अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया को ध्यान खिंचा।
तोड़ डाला 13 साल पुराना रिकॉर्ड
आकाश ने अपने प्रदर्शन ने सिर्फ एमआई को क्वालिफायर-2 में पहुंचाया वहीं आकाश का नाम आईपीएल के खास रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया। आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में अभी तक कोई भी गेंदबाज पांच विकेट नहीं ले पाया था। आकाश ने ये कारनामा कर के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। आकाश से पहले प्लेऑफ/नॉकआउट में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड 13 साल पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर डग बॉलिंजर ने बनाया था। उन्होंने 13 रन देकर 4विकेट हासिल किये थे।
और पढ़िए – IPL 203: आकाश मधवाल ने बडोनी-पूरन को एक ही ओवर में किया चलता, अवाक रह गए गौतम गंभीर
आईपीएल प्लेऑफ में बेहतरीन गेंदबाजी
5/5 – आकाश मधवाल (एमआई) बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2023
4/13 – डग बोलिंगर (सीएसके) बनाम डेक्कन चार्जर्स, मुंबई (डीवाईपी), 2010 एसएफ
4/14 – जसप्रीत बुमराह (एमआई) बनाम डीसी, दुबई, 2020 Q1
4/14 – धवल कुलकर्णी (GL) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016 Q1
आईपीएल के बेस्ट स्पेल
बॉलिंजर ने साल 2010 में दिल्ली के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट लिए। आकाश मधवाल ने IPL का पांचवां बेस्ट स्पेल भी फेंका है। उनसे पहले अनिल कुंबले ने राजस्थान के खिलाफ 2009 में 3 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि एडम जम्पा, सोहेल तनवीर और अल्जारी जोसेफ एक ही मैच में 6-6 विकेट ले चुके हैं। जोसेफ ने 12, तनवीर ने 14 और जम्पा ने 19 रन देकर इतने विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines