नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के बल्ले में अभी भी जोर है। अपनी एफर्टलेस बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले इंजमाम-उल-हक ने फिर से बल्ला थामा। पाकिस्तान की मेगा स्टार्स लीग के दौरान उन्होंने अविश्वसनीय पावर हिटिंग की। उन्हें खेलता देख लगा कि समय पीछे लौट गया है।
इंजमाम-उल-हक ने की पावर हिटिंग
कराची किंग्स के लिए खेलते हुए इंजमाम-उल-हक केवल 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने अपना रौद्र रूप दिखा। क्रीज से निकलकर स्पिनर के उपर छक्का लगाया। जिसे देख शाहिद अफरीदी भी चौंक गए। पाकिस्तान के 52 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच एक साल बाद इंडियन क्रिकेट लीग में खेला था।
https://twitter.com/megastarsleague/status/1604841365401399296?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1604841365401399296%7Ctwgr%5E5e3bedbcc4236b67cedbd58617f3630154e8ef9c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-52-year-old-inzamam-ul-haq-smashes-huge-six-stuns-with-quickfire-29-off-16-balls-shahid-afridi-s-reaction-priceless-101671605222126.html
भतीजे इमाम उल हक पाकिस्तान टीम शामिल
मेगा स्टार्स लीग में शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक और मोहम्मद हफीज जैसे पूर्व क्रिकेटर खेल रहे हैं। खेल से संन्यास लेने के बाद इंजमाम ने कोचिंग ली और 2012 में राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिए बल्लेबाजी सलाहकार थे। अफगानिस्तान के मुख्य कोच के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद इंजमाम पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता बने। बता दें कि उनके भतीजे इमाम उल हक भी पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलते हैं। इंग्लैंड के साथ जारी टेस्ट सीरीज में इमाम उल हक का बल्ला चला है।
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
इंजमाम पाकिस्तान के इतिहास के सबसे अधिक सफल कप्तानों में से एक रहे हैं, जिन्होंने 87 एकदिवसीय मैचों में 51 जीत हासिल की। टेस्ट में उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड 11 जीत और 31 मैचों में कई हार के साथ विवादास्पद था। उन्होंने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 खेला। पाकिस्तान ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया था।
वनडे में 10,000 रन बनाने वाले एक मात्र पाक बैटर हैं इंजमाम
इंजमाम ने 120 टेस्ट और 378 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और वनडे फॉर्मेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले देश के एकमात्र क्रिकेटर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के नाम वनडे में 11,701 रन हैं, जो उन्हें कुल मिलाकर आठवां सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनाता है। इंजमाम ने 1992 के विश्व कप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines