हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

India vs Lebanon: लेबनान को शिकस्त देकर टीम इंडिया ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब, सुनील छेत्री के इस गोल ने जीत लिया दिल

विज्ञापन
intercontinental cup india vs lebanon

नई दिल्ली: भारत की फुटबॉल टीम ने एक बार फिर इंटरकॉन्टिनेंटल कप टाइटल जीत लिया है। रविवार को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने लेबनान को 2-0 से करारी शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच हाफ टाइम तक चले कड़े मुकाबले के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 21 मिनट के अंदर गोल कर बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ेंः Ashes 2023: Out या Not Out? अब कैमरून ग्रीन से इस कैच पर छिड़ गई बहस, देखें वीडियो

भारतीय टीम के लिए सुनील छेत्री ने 46वें मिनट और लल्लियनज़ुआला छांगते ने 65वें मिनट में शानदार गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों में जद्दोजहद चलती रही, लेकिन लेबनान की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। आखिरकार टीम इंडिया ने ये मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

सुनील छेत्री के गोल ने जीता दिल 

फाइनल में सुनील छेत्री ने शानदार गोल किया। 46वें मिनट में इस गोल को करने में टीमवर्क का बेहतरीन नजारा देखने को मिला। शानदार पास और असिस्ट के जरिए छेत्री ने इस गोल को अंजाम तक पहुंचाया। इसके बाद पूरी टीम खुशी से झूम उठी। टीम इंडिया ने दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया। पिछली बार भारतीय टीम ने 2018 में इस टूर्नामेंट को जीता था। वहीं, 2019 में दूसरे संस्करण में उत्तर कोरिया की टीम चैंपियन बनी थी। तब भारत सबसे अंतिम चौथे स्थान पर रहा था। कोरोना महामारी के कारण यह टूर्नामेंट इसके बाद आयोजित नहीं हो सका था। यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का तीसरा संस्करण है और भारत ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें