India vs Germany Women Hockey FIH Olympic Qualifiers: भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए गुरुवार का दिन खास नहीं रहा। इस टीम के हाथ एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के मुकाबले में निराशा हाथ लगी। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, भारत और जर्मनी के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था। लेकिन पेनल्टी शूटआउट में भारतीय डिफेंस जर्मनी के स्ट्राइकर्स के शॉट को नहीं रोक पाया। अब फाइनल में जर्मनी का मुकाबला अमेरिका से होगा।
पेनल्टी शूटआउट भी हुआ टाई
रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेन मैच में जर्मनी को कड़ी टक्कर दी। यह मुकाबला आखिरी वक्त तक 2-2 के स्कोर पर ड्रॉ रहा। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया। इस राउंड में दोनों टीमों को 5-5 मौके मिले। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट भी ड्रॉ पर समाप्त हुआ और मुकाबले का नतीजा टाई ब्रेकर में निकल पाया। टाई ब्रेकर में जर्मनी की टीम ने भारत के ऊपर एक गोल से बढ़त बनाई और फाइनल के साथ-साथ ओलंपिक का भी टिकट पक्का कर लिया।
भारत के पास आखिरी मौका
हालांकि, अभी भारत की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। भारतीय टीम का तीसरे स्थान के मुकाबले के लिए जापान से सामना होगा। यह मैच 19 जनवरी को रांची के इसी मैदान पर खेला जाएगा। अब उम्मीदें होंगी कि टीम इंडिया उस मुकाबले को जीतकर पेरिस में होने वाले 2024 ओलंपिक का टिकट पक्का करेगी। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम पदक नहीं जीत पाई थी लेकिन चौथे स्थान पर रहते हुए टीम ने दिल जीता था। भारतीय महिला हॉकी टीम को चीयर करने इस मैच में एमएस धोनी भी पहुंचे थे। वह मैच के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहे।
भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में ही टीम अमेरिका से हार गई थी। जबकि भारत को अमेरिका के सामने मजबूत माना जा रहा था। उसके बाद टीम ने वापसी की और इटली को हराया लेकिन फिर अब सेमीफाइनल में मैच पर पकड़ होने के बाद भी टीम हार गई। अब देखना होगा कि जापान के खिलाफ टीम इंडिया की क्या रणनीति होती है।
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का मैदान पर दिखा जलवा, Video देख आज भी ‘मास्टर’ के फैंस कहेंगे वाह
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका, एकसाथ 3 दिग्गजों ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
87 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
346 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
382 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
413 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
413 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines