Washington sundar: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को एक झटका लगा है। वाशिंगटन सुंदर कंधे की चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले उनको इंग्लैंड में चोट लगी और वे सीरीज से बाहर हो गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया 18 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी। कुल तीन मैच खेले जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सीनियर BCCI सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “हां, वाशिंगटन सुंदर को जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर कर दिया गया है, ओल्ड ट्रैफर्ड में रॉयल लंदन कप के लंकाशायर और वोस्टरशायर के मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त उनके बाएं कंधे पर चोट लगी. उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा”।
और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन
इंग्लैंड में लगी थी चोट
वाशिंगटन सुंदर को यह चोट ओल्ड ट्रैफर्ड में लंकाशायर और वूस्टरशायर के बीच रॉयल लंदन वनडे कप मैच में फील्डिंग के दौरान लगी। आपको बता दें कि वह इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार फॉर्म में थे और उनके प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनाने की उम्मीद थी, लेकिन सीरीज से ठीक पहले किस्तमत ने उनका साथ नहीं दिया और वह सीरीज से बाहर हो गए।
और पढ़िए – टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को नहीं मिल रहा किस्मत का साथ, जिम्बाब्वे सीरीज से भी हुआ बाहर
पिछले 1 साल से टीम से अंदर-बाहर हो रहे सुंदर
पिछले एक साल से वाशिंगटन सुंदर कई बार टीम से बाहर किए हैं। कभी उन्हें चोट लगी तो कभी कोविड हुआ। वह जनवरी में कोरोना संक्रमित पाए गए थे और इस वजह से टीम से बाहर हो गए थे। फिर उनको चोट लगी, जिससे वे जैसे तैसे उबरे और काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड गए थे। उन्होंने यहां अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित किया, लेकिन एक बार फिर वह चोटिल हो गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines