Ind vs Zim: भारत के साथ होने वाली तीन वनडे की सीरीज को लेकर जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इनोसेंट काया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के पास भारत को हराने की काबिलियत है और जिम्बाब्वे की टीम वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हरा देगी। इनोसेंट काया ने माना कि भारतीय टीम के पास अनुभवी खुलाड़ियों के न होने से मेजबान टीम को फायदा हो सकता है।
और पढ़िए – Ind vs Zim: ‘सीरीज में भारत को 2-1 से हराएगी हमारी टीम’, जिम्बाब्वे का इस खिलाड़ी ने भरी हुंकार
सबसे ज्यादा रन बनाना चाहता हूं- काया
टाइम्स नाउ में छपी खबर के अनुसार, इनोसेंट ने कहा कि यह सीरीज 2-1 से हमारे पक्ष में होगी। जहां तक व्यक्तिगत उम्मीदों का सवाल है, मैं सबसे ज्यादा रन और शतक बनाना चाहता हूं। यही सरल योजना है। श्रृंखला में अग्रणी रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए मैं रन बनाना चाहता हूँ। वही मेरा लक्ष्य है।
भारत को हम कम नहीं आंक सकते- काया
इनोसेंट काया ने कहा बेशक आप जानते हैं, जब विराट या रोहित शर्मा अथवा ऋषभ पंत नहीं होते हैं, तो ये लोग गंभीर क्रिकेटर होते हैं। मुझे पता है कि जिम्बाब्वे आने वाली यह टीम मजबूत है और हम यह कहकर उन्हें कम नहीं आंक सकते कि उनके खिलाफ खेलना आसान है। मुझे भरोसा है कि उनके खिलाफ मैं अच्छा मुकाबला करूंगा।
और पढ़िए – इंग्लैंड नहीं पहले इस देश से खेलना चाहते थे Ben Stokes, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जिम्बाब्वे के हौसले बुलंद हैं
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इस वक्त शानदार खेल दिखा रही है। हाल ही में उसनेबांग्लादेश को वनडे और टी20 सीरीज में हराया था। इस जीत से निश्चित तौर पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे। यही वजह है कि ये टीम अब इंडिया को हराने के सपने देख रही है।
18 अगस्त को पहला वनडे
आपको बता दें कि ये वनडे सीरीज 18 अगस्त से शुरू हो रही है। कुल तीन मैच खेले जाने हैं। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि इस दौरे के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम भी दिया गया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines