IND vs WI, Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 9वां मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। भारत ने अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है। ये वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था।
वेस्टइंडीज ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 119 रनों का टारगेट दिया है। जवाब में भारत ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंद में 33 और 32 गेंद में 44 रनों की पारी खेली। शुरुआत में शेफाली वर्मा वर्मा ने तेज हाथ दिखाए और 23 गेंदों में 28 की पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना मात्र 10 रन बना सकीं। विंडीज टीम की ओर से करिश्मा रामहरक ने दो विकेट लिए।
और पढ़िए –IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को दिया 119 रन का टारगेट, दीप्ति शर्मा ने चटकाए 3 विकेट
दीप्ति शर्मा ने लिए तीन विकेट
इस मैच में भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन विकट लिए हैं। दीप्ति शर्मा ने एफी फ्लेचर को बोल्ड किया। इसी के साथ दीप्ति के टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे हो गए। वह टी20 100 विकेट लेनी वाली पहली भारतीय महिल खिलाड़ी हैं। इस मामले में उन्होंने पूनम यादव (98 विकेट) को पीछे छोड़ा।
मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 119 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 118 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच में चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। स्टेफिनी टेलर ने 42 रन और शेमाइन कैंपबेल ने 30 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। उनके टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट भी हो गए हैं। दीप्ति ने एफी फ्लेचर (0 रन), स्टेफिनी टेलर (42 रन) और शेमाइन कैंपबेल (30 रन) के विकेट लिए।
और पढ़िए –IND vs AUS: रोहित शर्मा ने लगाई बड़ी छलांग, हिटमैन की टॉप-10 में जोरदार एंट्री
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।
वेस्टइंडीज : हेली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफिनी टेलर, शेमाइन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, एफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, रशदा विलियम्स, शकीरा सलमान और करिश्मा रामहरक।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines