IND vs WI: टीम इंडिया आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। मुकाबला बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इस सीरीज के साथ ही वर्ल्ड कप का बिगुल बज जाएगा। इस साल अक्टूबर में आईसीसी वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।
टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब वर्ल्ड कप के तैयारियों में जुट गई है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले तक करीब 12 वनडे मैच खेलेगी। इसमें 6 वनडे मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के तहत होंगे। इसके बाद एशिया कप में बाकी 6 वनडे मैच खेलने होंगे। ऐसे में इस सीरीज से टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों का आगज कर देगी।
भारत और वेस्टइंजीज के बीच हेड-टु-हेड
वेस्टइंडीज की टीम पहले की अपेक्षा कमजोर हो गई है। पिछलों कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन काफी नीचे गया है। दोनों टीमों के ओवरऑल वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड देखें तो भारत हावी है। दोनों टीमों के बीच कुल 139 वनडे मुकाबले खेले गए है। इसमें से भारत 70 मैच जीता और वेस्टइंडीज ने 63 मैच अपने नाम किए। 4 मुकाबले नो रिजल्ट रहे और दो मुकाबले टाई रहे।
आखिरी बार दोनों टीम 17 जुलाई 2022 को पोर्ट ऑफ़ स्पेन में भिड़ी थीं। इसमें भारत 103 रन से जीता था। वेस्टइंडीज में दोनों टीमों के बीच कुल 42 वनडे खेले गए। इसमें से भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 20 मैच जीते है।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक करिहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines