हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: आखिर क्यों धड़ाधड़ गिरते चले गए विकेट, जानिए कैसी है ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच

विज्ञापन
greenfield stadium pitch

नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को नाकों चने चबवा दिए। अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 5 विकेट महज 9 रन पर गिर गए। अर्शदीप और दीपक चाहर की इनस्विंगर्स ने बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले। साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि इसके बाद पिच को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने पिच को लेकर सवाल किए हैं।

अभी पढ़ें – Ind Vs Sa 1st T20: 19वें ओवर का चक्कर…,अफ्रीकन बैटर ने लूटे रन, याद आए भुवनेश्वर कुमार

कैसी है ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच? 

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की सतह गेंदबाजों को काफी मदद करती है और इस मैच में भी इससे ऐसी ही उम्मीद की जा रही थी। भारत के लिए टॉस जीतकर गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण रहा। शुरुआती हाफ में तेज गेंदबाजों को जबर्दस्त फायदा मिलता है, जबकि बाद में यह स्पिनरों के लिए बेहतर होती जाती है। इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 119 रन है।

विज्ञापन

https://twitter.com/hessonout/status/1575121893945790464

2015 में बने त्रिवेंद्रम के इस स्टेडियम की कैपेसिटी 55 हजार दर्शक है। इस स्टेडियम में पहला टी 20 इंटरनेशनल 7 नवंबर 2017 को खेला गया था। हालांकि बारिश के चलते यह मैच 8 ओवर का ही हुआ। जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए थे।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ टिम साउदी, ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। जबकि ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट चटकाया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 61 रन पर समेट दिया। बुमराह ने दो, भुवी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया था।

विंडीज को 104 रन पर कर दिया ढेर 

इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही वनडे खेला गया है। वेस्ट इंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 104 रन ही बना पाई थी। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए थे। जबकि जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को दो-दो विकेट मिले थे। भुवी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया था। टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ये मैच 14.5 ओवर में ही जीत लिया था। जाहिर है यह पहली बार नहीं है जब ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच ने गेंदबाजों को मदद दी हो। ऐसे में अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी को इसका श्रेय देना चाहिए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Ind Vs Sa: बिना विकेट लिए असर छोड़ गए रविचंद्रन अश्विन, 4 ओवर में दिए मात्र 8 रन

 

हरी घास करती है मदद 

दरअसल, स्विंग गेंदबाजी में सहायता करने वाली कंडीशन गेंद की चमक और हवा में नमी की मात्रा हैं। पिच पर हरी घास स्विंग गेंदबाजी को मदद करती है। पिच में नमी से बॉल ज्यादा देर तक नई रहती है। इंग्लैड की पिचें स्विंग बॉलिंग को हेल्प करती हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola