नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म में क्या आए रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा डालीं। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में विराट कोहली ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया। किंग कोहली ने 28 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का ठोक 175 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 49 रन ठोके।
इस धमाकेदार पारी के साथ विराट कोहली टी 20 में 11 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट 11 हजार का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। वह दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज और एलीट क्लब में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। मैच में 19 रन बनाते ही विराट सिर्फ 354 मैचों में सबसे तेज 11,000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
क्रिस गेल टॉप पर
टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने 463 मैचों की 455 ईनिंग्स में 14562 रन जड़े हैं। दूसरे नंबर पर उनके ही देश के कीरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने 614 मैचों की 545 ईनिंग्स में 11915 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक हैं। मलिक के नाम 481 मैचों की 447 ईनिंग्स में 11902 रन दर्ज हैं। विराट के नाम अब 354 मैचों की 337 ईनिंग्स में 11030 रन हो गए हैं। रोहित शर्मा लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उनके नाम 400 मैचों में 10587 रन हो गए हैं।
20 ओवर में ठोके 237 रन
मैच की बात करें तो भारत के तूफान के आगे साउथ अफ्रीका के गेंदबाज उड़ गए। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए। केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57, रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 43, सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 61 और दिनेश कार्तिक ने 7 गेंदों में 17 रन की शानदार पारी खेली। साउथ अफ्रीका के ज्यादातर गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। केशव महाराज को छोड़कर सभी ने 12 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
111 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
437 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines