हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA ODI: 'ये है मेरा लक्ष्य...', वनडे सीरीज से पहले कप्तान शिखर धवन ने बताया फ्यूचर प्लान

विज्ञापन
shikhar dhawan

नई दिल्ली: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार दोपहर 1.30 बजे से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। भारत की बी टीम की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को सौंपी गई है। इस टीम में वे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, जो टी 20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में दो नए खिलाड़ी रजत पाटीदार और मुकेश कुमार को जगह मिली है।

अभी पढ़ें – LLC 2022: जयपुर के मैदान पर रॉस टेलर का तूफान, इंडिया कैपिटल्स ने जीता टाइटल

सीरीज की शुरुआत से पहले शिखर धवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, टीम बहुत अच्छी है क्योंकि इस टीम के साथ हम पहले भी वेस्ट इंडीज और जिम्बाव्वे के खिलाफ खेल चुके हैं। काफी प्लेयर वही हैं, एक दो नए खिलाड़ी हैं। वे एनर्जी से भरे हैं और अच्छा करते आ रहे हैं। मुझे खुशी है और हम कॉन्फिडेंट हैं कि इस सीरीज में अच्छा करेंगे।

विज्ञापन

फिट रहना चाहता हूं 

शिखर धवन ने अपने भविष्य के बारे में कहा, वह 36 साल की उम्र में फिट रहना चाहते हैं और भारत में 2023 एकदिवसीय विश्व कप खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं बहुत धन्य महसूस करता हूं कि मेरा एक सुंदर करियर रहा है। मैं वास्तव में आभारी हूं। जब भी संभव हो मैं अपने ज्ञान को युवाओं तक पहुंचाता हूं। अब मुझ पर नई जिम्मेदारी है लेकिन मैं चुनौतियों में अवसर देखता हूं और मैं इसका लुत्फ उठाता हूं।

गब्बर ने आगे कहा, मेरा लक्ष्य वर्तमान में 2023 विश्व कप है। मैं बस खुद को फिट रखना चाहता हूं और मैदान में बने रहने के लिए अच्छी मानसिक स्थिति में रहना चाहता हूं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: दुनिया जीतने निकली टीम इंडिया, विराट कोहली का जोश हाई

शानदार करियर 

धवन का करियर शानदार रहा है। उन्होंने 34 टेस्ट में 2315, 158 वनडे में 6647 और 68 टी 20 में 1759 रन बनाए हैं। धवन श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में वनडे टीम की कप्तानी कर चुके हैं और गुरुवार से यहां शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक बार फिर जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola