IND vs SA: तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है, जबकि टीम की उपकप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इस सीरीज से पहले चर्चा थी कि संजू सैमसन को उकप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन जब आज टीम का ऐलान हुआ तो अय्यर को उकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले इनसाइड स्पोर्ट्स में एक खबर छपी थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा होगी तो सैमसन को उप-कप्तान बनाया जा सकता है।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: अब टीम इंडिया में धूम मचाएगा MP का तूफानी बल्लेबाज, IPL में शतक ठोककर लूटी थी महफिल
हाल ही में बने थे कप्तान
संजू सैमसन ने हाल ही में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी की थी। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज में संजू ने कप्तानी के साथ बल्ले से भी कमाल दिखाया था।
संजू सैमसन का रिकॉर्ड
संजू सैमसन की उम्र 27 साल हो गई है। सैमसन का लिस्ट-ए क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 103 पारियों में 31 की औसत से 2806 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए। संजू सैमसन ने नाबाद 212 रन की बेस्ट पारी खेली है। उनका स्ट्राइक रेट 90 का है।
संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए अब तक वनडे की 6 पारियों में 44 की औसत से 176 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 अर्धशतक भी लगाया है।
वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines