नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई आज बड़ा ऐलान कर सकता है। जानकारी के अनुसार, टीम चयन में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि विश्व कप टीम के ज्यादातर सदस्यों को आराम मिले। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पाकिस्तान की टीम में 26 साल के ऑलराउंडर का डेब्यू, जानिए कौन हैं Aamer Jamal
उसी दिन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज का पहला वनडे खेला जाएगा। चयनकर्ता आज टीम की घोषणा करेंगे। शिखर धवन को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है, जबकि संजू सैमसन को उप कप्तान बनाया जा सकता है। वीवीएस लक्ष्मण कोच के रूप में टीम की कमान संभालेंगे।
वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, रोहित, विराट और सभी टी 20 विश्व कप के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया जाएगा। शिखर की अगुवाई करेंगे। भारत-ए बनाम न्यूजीलैंड-ए के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद अब टीम का ऐलान किया जाएगा। कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड ए के खिलाफ संजू सैमसन की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है।
वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम:
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, प्रसिद्ध कृष्णा , कुलदीप सेन
अभी पढ़ें – IND vs SA: क्यों हिला डाला ना…अर्शदीप सिंह की खतरनाक गेंदबाजी पर दुनिया हैरान
11 अक्टूबर को खत्म होगी सीरीज
भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से खेली जाएगी और 11 अक्टूबर को खत्म होगी। हालांकि, आखिरी वनडे के महज छह दिनों में टीम इंडिया टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसलिए बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से अलग टीम बनाने का फैसला किया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines