हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND VS SA ODI: 'फ्रॉम टीम इंडिया...', पहले वनडे में डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी?

विज्ञापन
ind vs sa odi rajat patidar

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच के बीच टी 20 सीरीज के बाद गुरुवार से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत टी 20 वर्ल्ड कप स्क्वाड के खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। बी टीम के कप्तान शिखर धवन होंगे। इस टीम में दो नए चेहरे शामिल हैं। मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार और बिहार के मुकेश कुमार को पहली बार टीम इंडिया की कॉल मिली है। कहा जा रहा है कि पहले वनडे में बल्लेबाज रजत पाटीदार को डेब्यू कराया जा सकता है।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: दुनिया जीतने निकली टीम इंडिया, विराट कोहली का जोश हाई

तीनों फॉर्मेट खेलने की काबिलियत 

रजत पाटीदार ने गुरुवार के मैच से पहले बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, हाय मैं टीम इंडिया से रजत पाटीदार हूं। ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। लास्ट आईपीएल से मेरी जर्नी बदली है।

विज्ञापन

रजत ने कहा, आईपीएल और दूसरे प्रारूप के क्रिकेट में काफी अंतर है। मुझे लगता है कि मेरे अंदर तीनों फॉर्मेट खेलने की काबिलियत है। मैं रेड और व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए पहले से कुछ नहीं सोचता, टीम की जो भी डिमांड होगी, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करता हूं।

जब पहली बार विराट और एबी से मिला 

रजत ने कहा, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज पहली बार मिले तो मुझे हिचकिचाहट हुई, लेकिन उन्होंने आगे होकर बात की तो कॉन्फिडेंस आ गया। उनसे बैटिंग को लेकर काफी चीजें सीखने को मिलीं। मैं चाहता हूं कि विराट कोहली के इंटेशन को अपने खेल में शामिल करूं। रजत ने कहा, पहली बार शिखर धवन के अंडर खेलूंगा। उन्होंने भी मुझसे काफी अच्छे से बात की है। दिनेश कार्तिक भाई ने जो मेरे लिए ट्वीट किया, वो वाकई सम्मान की बात है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – LLC 2022: जयपुर के मैदान पर रॉस टेलर का तूफान, इंडिया कैपिटल्स ने जीता टाइटल

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सेंचुरी 

29 साल के रजत पाटीदार ने 45 फर्स्ट क्लास मैचों की 76 ईनिंग्स में 45 से ज्यादा की औसत से 3230 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट ए के 45 मैचों में 1462 और टी 20 के 39 मैचों में 1194 रन ठोके हैं। टी 20 में उनका औसत 35.11 का है। हाल ही उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सेंचुरी ठोकी थी। रजत पाटीदार आईपीएल में आरसीबी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टेलेंटेड प्लेयर्स से भरी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिल पाता है या नहीं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Zolpidem)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola