नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 6 अक्टूबर से खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए रविवार शाम टीम इंडिया का ऐलान किया गया। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की जिम्मेदारी शिखर धवन को सौंपी है। जबकि श्रेयस अय्यर को उप कप्तान बनाया गया है। टीम में संजू सैमसन का भी नाम शामिल है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को पहली बार टीम इंडिया का कॉल मिला है। हालांकि इस सीरीज में एक खिलाड़ी का नाम नदारद पाकर क्रिकेटप्रेमी चौंक गए हैं।
अभी पढ़ें – ये है KL Rahul की कलाईयों का पॉवर, ऐसा छक्का ठोका कि तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें VIDEO
पृथ्वी शॉ को नहीं मिली जगह
दरअसल, टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली है। पृथ्वी ने हाल ही न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे मैच में 77 रन जड़े थे। वहीं दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने कई तूफानी पारी खेलीं। सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने 15 सितंबर को खेले गए मुकाबले में पहली पारी में 60 और दूसरी में 142 रन जड़कर तहलका मचा दिया था।
इससे पहले उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ भी सेंचुरी जड़ी थी। पिछले 7 मैचों में पृथ्वी शॉ 657 रन ठोक चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 49.74 है। जबकि लिस्ट ए में 56 से ज्यादा का एवरेज मेंटेन रखते हैं। अपनी शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई है। पृथ्वी के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों में 31.50 की एवरेज से 189 रन जड़े हैं और 5 टेस्ट में 339 रन ठोक चुके हैं। क्रिकेट फैंस उनमें भविष्य का सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली देखते हैं।
भारत की बी टीम
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की बी टीम मैदान में होगी। चूंकि टीम इंडिया 6 अक्टूबर को वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी, ऐसे में इस सीरीज से वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी बाहर रखे गए हैं।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर ( उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines