नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को गुवाहाटी में दूसरा टी 20 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने धमाकेदार प्रदर्शन कर शानदार शुरुआत दिलाई। जहां एक ओर राहुल और रोहित चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे वहीं दूसरी ओर एक मोमेंट से क्रिकेटप्रेमी हैरान रह गए। दरअसल, स्टेडियम में काला सांप निकल आया, जिसे देख स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच दहशत फैल गई। काफी देर तक स्टेडियम में रेंगते रहे इस नाग पर दर्शकों की निगाहें जमी रहीं।
कुछ देर रोकना पड़ा मैच
जब स्टेडियम में क्रू मेंबर्स को इसका पता चला तो कुछ देर के लिए मैच रोक दिया गया। इस सांप ने मैच में खलल डाला, जिसकी वजह से करीब 10 मिनट तक मैच रुका रहा। केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक भी इसके बारे में चर्चा करते नजर आए।
https://twitter.com/TusharA21304091/status/1576589406697181184
बल्लेबाजों ने मचाया तूफान
मैच की बात करें तो केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। केएल ने 28 गेंदों में 203 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 57 रन ठोके, तो वहीं रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का ठोक 43 रन जड़े। इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: MS Dhoni बन गए मोहम्मद रिजवान, पलक झपकते ही कर दिया काम तमाम, देखें वीडियो
सूर्यकुमार ने महज 18 गेंदों में पचासा ठोक डाला। ये टी 20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले केएल राहुल भी 18 गेंदों में अर्धशतक बना चुके हैं। हालांकि सूर्या का स्ट्राइक रेट और छक्के उनसे ज्यादा रहे। इस लिहाज से वे भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। नंबर 1 पर युवराज सिंह का नाम है, जिन्होंने महज 12 गेंदों में पचासा ठोका था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines