नई दिल्ली: टीम इंडिया के कई खिलाड़ी टी 20 वर्ल्ड कप से पहले चोट से जूझ रहे हैं। ऑलराउंडर दीपक हुड्डा पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि दूसरी ओर मोहम्मद शमी की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है ऐसे में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह उमेश यादव को टीम में लिया गया है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: आखिर क्यों धड़ाधड़ गिरते चले गए विकेट, जानिए कैसी है ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच
अब भारत को साउथ अफ्रीका सीरीज में बड़ा झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20 मैच से बाहर हो गए। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से टी 20 सीरीज की शुरुआत हुई।
त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया। वह पहले INDvSA T20I से बाहर हो गए हैं। हालांकि बुमराह कब तक ठीक हो जाएंगे और टीम में कब तक लौटेंगे, इसके बारे में कप्तान ने कोई जानकारी नहीं दी। क्या वे दूसरा और तीसरा टी 20 मैच खेल पाएंगे, इस पर संशय की स्थिति बन गई है।
टीम इंडिया ने किए ये बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की जगह अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत ने टीम में जगह बनाई। जसप्रीत बुमराह के स्थान पर रिजर्व से दीपक चाहर को लाया गया। युजवेंद्र चहल की जगह आर अश्विन को मौका दिया गया।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 146 रनों का टारगेट, रिजवान ने खेली 63 रनों की पारी
भारत की प्लेइंग इलेवन: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 केएल राहुल, 3 विराट कोहली, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 दिनेश कार्तिक, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 आर अश्विन 10 दीपक चाहर, 11 अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: 1 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 2 टेम्बा बावुमा (कप्तान), 3 रिले रोसौव, 4 एडेन मार्कराम, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 डेविड मिलर, 7 वेन पार्नेल, 8 कैगिसो रबाडा, 9 केशव महाराज, 10 एनरिक नॉर्टजे, 11 तबरेज शम्सी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines