IND vs SA 3rd T20: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी तीसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिले रोसोब ने तूफानी शतक ठोक दिया। उन्होंने 8 छक्के छोठे। साथ ही 7 शानदार चौके भी लगाए।
अभी पढ़ें – ‘सूर्या की फॉर्म हमारे लिए बड़ी चिंता…’ ये क्या बोल गए कप्तान रोहित शर्मा, देखें वीडियो
48 गेंद में 100 रनों की पारी में रूसो ने टीम इंडिया के हर एक गेंदबाज को टारगेट किया और 15 बाउंड्री लगाईं। उनके करियर का ये पहला टी 20 शतक है। जब हर्षल पटेल और दीपक चाहर को छक्के पड़ रहे थे तभी रोहित शर्मा निराश नजर आए। उन्होंने मैदान पर ही दोनों हाथ जोड़ दिए। इसकी एक फोटो भी वायरल हो रही है।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने मैच में 43 बॉल में 68 रनों की पारी खेली और रन आउट हुए। 20 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 228 रनों का टारगेट दिया है। अंतिम ओवर में डेविड मिलर ने छक्कों की हैट्रिक लगाई और 5 गेंद में 19 रनों की अहम पारी खेली।
https://twitter.com/dhruv018__/status/1577316298467733507?s=20&t=NXbrydFhpNGXFbKVFWKE2A
प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए गए
प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इन तीनों की जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
अभी पढ़ें – AUS vs WI: काइल मेयर्स ने बैक फुट पंच लगाकर ठोका छक्का, गिलक्रिस्ट बोले- बहुत देखे ऐसा नहीं देखा
सीरीज पर कब्जा कर चुकी है टीम इंडिया
तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल और विराट कोहली को आज के मैच के लिए आराम दिया गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines