IND vs PAK Women’s T20 World Cup Live: भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत कर दिया है। अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है। 150 रनों के टारगेट को भारत ने 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
यह मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 53 बनाए। वहीं ऋचा घोष भी 31 रन पर नॉटआउट लौटीं। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।
और पढ़िए – टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए कोहली और तेंदुलकर, इस खास अंदाज में दी बधाई
जेमिमा रोड्रिग्स-ऋचा घोष ने खेली कमाल की पारी
भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 53 बनाए। वहीं ऋचा घोष भी 31 रन पर नॉटआउट लौटीं। भारतीय टीम एक समय तीन विकेट खोकर संकट में थीं लेकिन जेमिमा औकर ऋचा ने धांसू बैटिंग करके भारत को जीत दिला दी। ऋचा और जेमिमा ने 58 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। जेमिमा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल थे। वहीं ऋचा घोष ने 20 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े। ऋचा ने 31 रन बनाए।
IND vs PAK Women’s T20 World Cup Live
- पाकिस्तान को बड़ी सफलता मिली है। कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हो गई हैं. हरमनप्रीत कौर को नशरा संधू ने बिस्माह मारूफ के हाथों कैच आउट कराया। 13.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/3। अब ऋचा घोष बैटिंग करने आई हैं।
- भारत का दो विकेट गिर चुका है। शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया आउट हो गई हैं। शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर आउट हुईं। यास्तिका ने 20 गेंदों का सामना करते हुए कुल 17 रन बनाए। शफाली वर्मा को नाशरा संधू ने अमीन के हाथों कैच कराया।
- पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 150 रनों का टारगेट रखा है। पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने कप्तानी पारी खेली। बिस्माह ने 55 गेंदों पर 68 रन बनाए। भारत की ओर से राधा यादव ने दो विकेट झटके। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला।
- 13वें ओवर में 68 के स्कोर पर पाकिस्तान को चौथा झटका लगा। राधा यादव ने सिदरा अमीन को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। सिदरा 18 गेंदों में 11 रन बना सकीं।
- आठवें ओवर में 43 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। पूजा वस्त्राकर ने अनुभवी निदा डार को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। निदा खाता भी नहीं खोल सकीं।
- पहला विकेट दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर दीप्ति शर्मा ने जावेरिया खान को हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया। 7वें ओवर की 5वीं बॉल पर राधा यादव ने मुनीबा को विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों स्टंपिंग कराया।
- पाकिस्तान ने 6.5 ओवर में दो विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। कप्तान बिस्माह मरूफ और निदा दार क्रीज पर हैं।
और पढ़िए – धर्मशाला से शिफ्ट हुआ तीसरा टेस्ट मैच, अब इस खूबसूरत स्टेडियम में होगा आयोजित
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत– शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (सी), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह
पाकिस्तान– जावेरिया खान, मुनीबा अली (डब्ल्यू), बिस्माह मारूफ (सी), निदा डार, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, ऐमन अनवर, नशरा संधू, सादिया इकबाल
महिला टी20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर (c), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
94 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
227 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
330 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
352 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
401 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
420 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
420 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
427 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines