IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रांची में पहली टी20 मैच खेला जाएगा। भारत की टीम युवाओं से भरी हुई है। रोहित-विराट को टी20 टीम से बाहर रखा गया है। ऐसे में कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ की टीम में लंबे वक्त के बाद बापसी हुई है। उनका चयन घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। टीम इंडिया में वापसी के बाद पृथ्वी शॉ ने बीसीसीआई टीवी के साथ बात की है।
’18 महीने मेले लिए टफ फेज थे’
पृथ्वी शॉ ने इस इंटरव्यू में दिल खोलकर जवाब दिए हैं। पृथ्वी शॉ ने कहा कि जब वो टीम से बाहर थे तो वो 18 महीने उनके लिए टफ फेज थे। उन्होंने के कहा कि मैं इस टीम का हिस्सा रहा हूं और वापस आकर खुशी हो रही है।
और पढ़िए – ‘जब वो मैदान पर उतरे तो..’दिग्गज ने बताया कोहली को आउट करने का तरीका, इस गेंदबाज पर जताया भरोसा
मैसेज और कॉल से हैंग हुआ फोन
पृथ्वी शॉ ने कहा कि जब टीम का ऐलान हुआ तो मेरे फोने पर इतने मैसेज और फोन कॉल आए की मेरा फोन हैंग कर गया। मैं सोच रहा था ऐसा क्या हो गया? फिर मुझे पता चला कि मेरे सेलेक्शन टी20 के लिए हो गया है। शॉ ने बताया कि मेरे साथ हमेशा से मेरे दोस्तों और मेरे कोच का सपोर्ट था। जब मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा था तब भी और जब मैं टीम से बाहर था तब भी। वह मेरे पीछे हमेशा थे और मेरा सपोर्ट कर रहे थे।
और पढ़िए – दर्शकों की तरफ मुंह मोड़ कर खड़े थे अंपायर, बल्ले को छूकर निकल गई गेंद, फैंस ने ले लिए मजे, देखें…
आज का मैच नहीं खेलेंगे पृथ्वी शॉ
शुक्रवार को रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 को लेकर टीम इंडिया की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। नेट प्रैक्टिस के ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉफ्रेंस किया और बताया कि कल के मैच में पृथ्वी शॉ नहीं खेलेंगे। पांड्या ने साफ कर दिया कि वन डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल रांची के मैच में टीम का हिस्सा होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines