IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में अपनी भद्द पिटवा ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम के सितारे ऐसे फ्लॉप हुए की भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। भारत के गेंदबाज 169 रन के टारगेट को नहीं बचा पाए। बचाना तो दूर कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए। इंग्लिश ओपनर्स एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों को तोड़कर रख दिया। गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके। इंग्लैंड 16वें ओवर में ही 10 विकेट से जीत गई।
ये हार सबसे शर्मनाक
ये हार अब तक की टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की सबसे बड़ी हार है। टी20 वर्ल्ड के इतिहास में जितने भी सेमीफाइनल खेले गए हैं कोई टीम इतनी बुरी तरह से नहीं हारी है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हुए टोटल 16 सेमीफाइनल में किसी टीम की ये सबसे बड़ी हार है।
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 का स्कोर बनाया था। जैस-तैसे टीम इस स्कोर तक पहुंची, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ऐसा धोया कि भारतीय बॉलर्स ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया। इंग्लैंड ने इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की है, एलेक्स हेल्स ने 86 और जोस बटलर ने 80 रनों की नबाद पारी खेली है।
डूब गए सारे सितारे
नॉकआउट मैच में भारतीय सितारों से बड़ी उम्मीदें थीं, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी ने निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को धीमी शुरुआत दिलाई। केएल राहुल ने तो सरी हदें पार कर दी, आज के मैच में भी आए और गए। इसके बाद रोहित से बड़ी पारी की आस थी, लेकिन वो 27 रन बनाकर लौट गए।
सूर्याकुमार यादव जो इस टूर्नामेंट के स्टार बैटर थे, उन्होंने ने भी निराश किया। अच्छी स्टार्ट मिलने के बाद सूर्या ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हुए। वो भला हो विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का जिन्होंने टीम को 168 तक पहुंचाया।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: करारी हार के बाद भड़के फैंस, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग तेज
गेंदबाजों की न लाइन सही न लेंथ
अब बारी गेंदबाजों की थी। भुवनेश्वर कुमार जब पहला ओवर लेकर आए तो उन्हें स्विंग मिल रही थी, लेकिन तीसरी ही गेंद पर रोहित ने पंत को आगे से कीपिंग करने को कहा। पहले ओवर ने तीन चौके लगे। फिर क्या था इंग्लैंड के बैटर ने गेंदबाजों की पिटाई शुरु कर दी। भुवनेश्वर कुमार- 2 ओवर, 25 रन दिए। अर्शदीप ने 2 ओवर में 15 रन, अक्षर ने 4 ओवरों में 30 रन लूटाए। किसी गेंदबाजों को विकेट नहीं मिला।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines