IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। मीरपुर में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारते गेंदाबाजों ने आज दिखाया है कि क्यों उन्हें दुनिया के बेस्ट पेस अटैक कहा जाता है। उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और दीपक चहर के अपनी रफ्तार और लेंथ से बल्लेबाजों को डरा दिया है। खास कर के सिराज और उमरान मलिक ने कहर बरपा दिया है।
सिराज का कहर
बांग्लादेश की आधी से ज्यादा टीम वापस लौट गई है। महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं। सिराज ने अब तक दो बैटर का शिकार किया है। वह आज गेंद के साथ अपने हावभाव से भी विपक्षी प्लेयर्स को हड़का रहे हैं। सिराज औऱ नजमुल हुसैन शान्तो के बीच मैच के दौरान हल्ली नोकझोंक हुई। भारतीय गेंदबाज ने हुसैन शान्तो के पास जाकर कुछ कहा।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘हाफ फिट खिलाड़ियों को…,’ बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/Aaliya_Zain5/status/1600384600291028992?t=s8-7KafbZjJ17-9FAlDDrQ&s=08
रफ्तार से गच्चा खा रहे हैं बांग्लादेश के बैटर
मैच में भारतीय तेज गेंदबाज पूरी तरह से हावी हैं। रफ्तार ने बांग्लादेश के बैटर्स को मुश्किल में डाल दिया है। बल्लेबाज Shanto उमरान मलिक की आग उगलती गेंद पूरी तरह मिस कर गए और बोल्ड हो गए। सिराज ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड कर दिया। अनामुल हक को सिराज ने इनस्विंग बॉल पर आउट किया।
बांग्लदेश के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है। आज भारत हर हाल में मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines